ताजा पोस्ट

माली हमले में संरा के 18 शांति सैनिक घायल

ByNI Desk,
Share
माली हमले में संरा के 18 शांति सैनिक घायल
संयुक्त राष्ट्र। उत्तरी माली में एक सैन्य अड्डे पर हुए एक हमले में चाड के 18 संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिक घायल हो गए। संयुक्त राष्ट्र के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र के एक प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने गुरुवार को कहा माली में संयुक्त राष्ट्र के शांति मिशन ने बताया कि आज सुबह किदल क्षेत्र के टेसलिट में इसके कैम्प पर कई मोर्टार/या रॉकेट दागे गए। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र मिशन, माली और अंतर्राष्ट्रीय बलों के साथ शिविर साझा करता है। दुजारिक ने कहा कि शुरुआती रिपोर्ट दर्शाते हैं कि चाड के 18 संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिक घायल हुए हैं, जिनमें छह गंभीर रूप से घायल हैं। मिशन ने तुरंत चिकित्सा मुहैया कराया और सुरक्षा मजबूत किया। दुजारिक ने कहा हम कैम्प पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हैं। इसे भी पढ़ें : पाकिस्तान सरकार जनरल बाजवा सेवा विस्तार मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंची
Published

और पढ़ें