नई दिल्ली। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने झारखंड और तेलंगाना में नए पदाधिकारी नियुक्ति किए है। झारखंड प्रदेश इकाई के लिए 11 उपाध्यक्ष तथा 35 महा सचिवों सहित 198 पदाधिकारी बनाए। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पार्टी ने डीएन चंपिया, केएन झा, कालीचरण मुंडा, प्रदीप तुलसियान, अजय दुबे, सुल्तान अहमद, भीम कुमार, बृजेंद्र सिंह, अनवर अंसारी, मणि शंकर तथा अनादि ब्रह्मा को पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।
पार्टी महासचिव के अनुसार आलोक कुमार दुबे, मानस सिन्हा, रविंद्र कुमार वर्मा, मदन मोहन शर्मा, अमूल्य नीरज खलखो, सत्यनारायण सिंह, तनवीर आलम, राकेश सिन्हा सहित 35 वरिष्ठ नेताओं को महासचिव बनाया है जबकि 82 अन्य नेताओं को सचिव बनाया गया है। उन्होंने कहा कि कार्यसमिति मे विधानसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता आलमगीर आलम, डॉ रामेश्वर उरांव, मधु कोड़ा, सुखदेव भगत, प्रदीप बालमुचू, डॉ अजय कुमार, तिलकधारी सिंह, सुबोध कांत सहाय, फुरकान अंसारी, सीएस दुबे, गौरव बल्लव सहित 34 नेताओं को शामिल किया गया है और 36 अन्य को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।
कांग्रेस ने तेलंगाना इकाई के लिए राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) का गठन किया और कई वरिष्ठ पदाधिकारियों की नियुक्ति की। पार्टी की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लिए पीएसी के गठन और वरिष्ठ पदाधिकारियों की नियुक्ति के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की। पार्टी ने 24 उपाध्यक्ष और 84 महासचिव नियुक्त किए हैं। पीएसी में कांग्रेस के तेलंगाना प्रभारी मणिकम टैगोर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रेवंत रेड्डी, वरिष्ठ नेता उत्तर कुमार रेड्डी, रेणुका चौधरी और कई अन्य नेता शामिल हैं।