ताजा पोस्ट

फिर आया नया मोड! आज मल्लिकार्जुन खड़गे भी भरने जा रहे कांग्रेस अध्यक्ष के लिए नामांकन

ByNI Political,
Share
फिर आया नया मोड! आज मल्लिकार्जुन खड़गे भी भरने जा रहे कांग्रेस अध्यक्ष के लिए नामांकन
नई दिल्ली | Mallikarjun Kharge : कांग्रेस अध्यक्ष के लिए होने जा रहा चुनाव किसी विधानसभा या लोकसभा चुनाव से कम नहीं लग रहा है। ऐसे में तो लगत है कि, अध्यक्ष पद के चुनाव का फैसला खुद पार्टी के लिए जी का जंजाल बन गया है। चुनाव से पहले गुरूवार को गहलोत के चुनाव नहीं लड़ने के ऐलान के बाद अब फिर से इसमें नया मोड आ गया है। अब इस लिस्ट में एक नाम और जुड़ गया है, जो पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे का हैं। त्रिकाणीय हुआ मुकाबला Mallikarjun Kharge : कांग्रेस के अध्यक्ष बनने को लेकर भले ही पहले सभी नेता ना नुकुर करते दिखे लेकिन जैसे ही नामांकन की तारीख नजदीक आई तो खुद को रोक नहीं पाए। अब इस लिस्ट में शशि थरूर, दिग्विजय सिंह के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे नाम भी जुड़ गया हैं। जिसके चलते अब ये मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। ये भी पढ़ें:- बिहार: सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले भाजपा नेता पर फायरिंग, गोली लगने से हालत गंभीर आज खड़गे भरेंगे नामांकन Mallikarjun Kharge :  खबरों के मुताबिक मल्लिकार्जुन खड़गे आज अपना नामांकन दाखिल करने वाले हैं। खड़गे दोपहर 12.30 बजे अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इसी बीच दिग्विजय सिंह शुक्रवार यानि सुबह मल्लिकार्जुल खड़गे के आवास पर पहुंचे। हालांकि दिग्विजय सिंह और खड़गे के बीच क्या चर्चा हुई इसकी अभी कोई खबर सामने नहीं है। लेकिन राजनीति गलियारों में कई तरह चर्चाएं हैं। ये भी पढ़ें:- नवरात्रि के पांचवे दिन मां स्कंदमाता की पूजा, निसंतान को मिलता है संतान सुख तो क्या नाम वापस भी ले सकते हैं दिग्विजय सिंह? Mallikarjun Kharge : राजनीतिक गलियारों में खबरें तो ये भी है कि, यदि सोनिया गांधी दिग्विजय सिंह को अध्यक्ष पद चुनाव से हटने के लिए कहती है तो वह अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। जबकि, दूसरी ओर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने दिग्विजय सिंह की दावेदारी पर कमेंट करते हुए कहा है कि, हम दोस्तों की तरह पार्टी अध्यक्ष का चुनाव लड़ रहे हैं, ना कि दुश्मनों की तरह। आपको बता दें कि, गुरूवार को सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया, जबकि गहलोत को तो अध्यक्ष बनने का सबसे प्रबल उम्मीदवार बताया जा रहा था। ये भी पढ़ें:- पुरानी कारों की ख़रीद फरोख्त, सावधान!  
Published

और पढ़ें