कोलकाता | Mamata Didi Attack BJP: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर से केन्द्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। ममता दीदी ने दावा करते हुए कहा है कि, भाजपा किसी भी हालत में 2024 में सत्ता में नहीं लौटेगी। दीदी ने भाजपा पर आरोप लगाया कि, जब भी कोई चुनाव आता है, बीजेपी सीएए और एनआरसी को लागू करने की बात करती है, लेकिन हम ऐसा नहीं होंगे देंगे।
ये भी पढ़ें:- संजय राउत को आखिरकार मिल ही गई जमानत, 3 महीने बाद खुली हवा में लेंगे सांस
चुनाव आते ही याद आता है सीएए के मुद्दा
Mamata Didi Attack BJP: पश्चिम बंगाल की सीएम मामता बनर्जी ने बुधवार को कृष्णा नगर में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा को आड़े हाथों लिया और कहा कि, अब गुजरात चुनाव और आगामी लोकसभा चुनाव का समय नजदीक आते ही भाजपा ने फिर से सीएए के मुद्दे को भड़काना शुरू कर दिया है।
ये भी पढ़ें:- हिमाचल में विकास के लिए ‘डबल इंजन’ सरकार जारी रखना जरूरी : मोदी
नहीं होने देंगे राज्य का विभाजन
Mamata Didi Attack BJP: ममता दीदी ने भारतीय जनता पार्टी आरोप लगाते हुए कहा कि, क्या बीजेपी तय करेगी कि कौन नागरिक है और कौन नहीं? भाजपा अलग राज्य की मांग उठाकर पश्चिम बंगाल में अलगाववाद को बढ़ावा दे रही है, लेकिन वह कभी भी सीएए को राज्य में लागू नहीं होने देंगी और राज्य का विभाजन नहीं होने देंगी। इसी के साथ दीदी ने ये भी दावा किया कि भाजपा 2024 के लोकसभा चुनावों में सत्ता से बाहर हो जायेगी। क्योंकि, 2019 में देश की राजनीतिक स्थिति अलग थी और अब ये बदल गई है।
ये भी पढ़ें:- बच्चे के अपहरण में शामिल महिला पर पीएसए के तहत केस दर्ज
ये भी पढ़ें:- एनआईटी श्रीनगर में विद्यार्थियों के बीच हुई हाथापाई में पांच घायल