nayaindia Mamta met Naveen Patnaik नवीन पटनायक से मिलीं ममता
ताजा पोस्ट

नवीन पटनायक से मिलीं ममता

ByNI Desk,
Share

भुवनेश्वर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलने के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अब ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मिली हैं। ओडिशा के तीन दिन के दौरे पर पहुंची ममता ने अपने दौरे के आखिरी दिन गुरुवार को मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इसे शिष्टाचार मुलाकात बताया जा रहा है। नवीन पटनायक की ओर से बताया गया कि इसमें राजनीति पर कोई चर्चा नहीं हुई है यह एक औपचारिक भेंट थी।

हालांकि माना जा रहा है कि ममता बनर्जी गैर कांग्रेस और गैर भाजपा मोर्चा बनाने के प्रयास में लगी हैं और इसी प्रयास के तहत वे नवीन पटनायक से मिली हैं। ममता बनर्जी का शुक्रवार को कोलकाता में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी से भी मिलने का कार्यक्रम है। इस महीने के अंत में ममता बनर्जी दिल्ली में अरविंद केजरीवाल से भी मिलने वाली हैं। वे दिल्ली में दो दिन 29 और 30 मार्च को केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगी।

बहरहाल, बीजू जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से ममता बनर्जी की मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है। अगले साल ओडिशा में लोकसभा के साथ ही विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं और पहली बार बीजू जनता दल का मुख्य मुकाबला भाजपा से होगा क्योंकि पिछले चुनाव में कांग्रेस को पीछे छोड़ कर भाजपा मुख्य विपक्षी पार्टी बनी थी। इसलिए पटनायक भी गैर भाजपा, गैर कांग्रेस मोर्चे में शामिल हो सकते हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Naya India स्क्रॉल करें