कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज पूर्व राष्ट्रपति आर. वेंकेटरमन की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। बनर्जी ने ट्विटर पर लिखा, देश के पूर्व राष्ट्रपति आर. वेंकटरमन की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करती हूं।
उल्लेखनीय है कि वेंकटरमन की 98 वर्ष की आयु में 27 जनवरी 2009 को नयी दिल्ली के आर्मी अस्पताल में निधन हुआ था। वह देश के आठवें राष्ट्रपति थे। चार जनवरी 1910 को जन्मे वेंकटरमन ने देश के स्वतंत्रता आंदाेलन और भारत छोड़ा आंदोलन में भी सक्रिय रूप से भाग लिया था।
वह चार बार लोकसभा के सदस्य चुने गये थे और वित्त मंत्री तथा रक्षा मंत्री के पद पर रहते हुए देश को अपनी सेवा प्रदान की थी। वह वर्ष 1984 में देश के सातवें उपराष्ट्रपति नियुक्त हुए और वर्ष 1987 में देश के आठवें राष्ट्रपति बने थे।
ममता ने आर. वेंकटरमन को दी श्रद्धांजलि
और पढ़ें
-
केजरीवाल पर नेता चुनने का दबाव
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली का राज चलाने के लिए नया...
-
अखिलेश व आजम का विवाद कितना सही
समाजवादी पार्टी में नए और पुराने नेताओं की बहस लगभग समाप्त हो गई है। पुराने नेताओं में अब सिर्फ आजम...
-
महुआ मोइत्रा क्या चुनाव के बीच गिरफ्तार होंगी?
पूर्व सांसद और पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर सीट से तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार महुआ मोइत्रा की मुश्किलें बढ़ रही हैं।...
-
ममता कांग्रेस के खिलाफ और केजरीवाल के साथ
इस बात की चर्चा बहुत दिन से होती है कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के अंदर एक उप समूह है, जो...