नई दिल्ली | Manish Sisodia Attack BJP: तिहाड़ जेल की सलाखों के पीछे सत्येन्द्र जैन का ‘मसाजा और चंपी’ करवाते हुए वीडियो सामने आने के बाद राजनीति गरमा गई है। जिसके चलते भाजपा आक्रामक होकर आम आदमी पार्टी पर बरस रही है। ऐसे में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आप नेता सत्येंद्र जैन के मसाज वाले मामले को लेकर बीजेपी पर घटिया राजनीति करने का आरोप लगाया है।
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा है कि, सत्येंद्र जैन पिछले 6 महीने से जेल में बंद हैं। वो इस दौरान जेल में गिर गए थे जिस कारण उनके स्पाइन में चोट लगी थी और उनकी सर्जरी हुई थी। इसका प्रूफ देते हुए सिसोदिया ने अस्पताल के कुछ पेपर भी दिखाते हुए दावा किया कि, सत्येंद्र जैन को डॉक्टर्स ने लिखकर दिया है कि उन्हें फिजियोथेरेपी की जरूरत है जिस कारण वो मसाज करा रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- चमोली में चार किशोर की कैल नदी में डूबने से मौत
जेल में गिरने की वजह से सत्येंद्र जैन को रीढ़ की हड्डी में चोट आई थी। उनको अस्पताल में भर्ती कराया था जहां उनकी सर्जरी हुई थी और डॉक्टर ने उनको नियमित फिजिओथेरपी की सलाह दी थी… कोर्ट ने ED को इस वीडियो को जारी न करने के आदेश भी दिए थे: दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया pic.twitter.com/1gncP2Nbxx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 19, 2022
सिसोदिया ने कहा कि, किसी भी बीमार शख्स को जेल में इस तरह की जरूरत पड़ सकती है और बीजेपी इस तरह की वीडियो जारी कर मजाक बना रही है। बीजेपी नीचता पर उतर आई है। मनीष सिसोदिया आगे कहा कि, वैसे भी सत्येन्द्र जैन को गलत तरीके से जेल में बंद कर रखा है और अब वोट पाने के लिए उनका वीडियो जारी किया जा रहा है। ये एमसीडी और गुजरात चुनाव हार रह रहे हैं इसलिए वो इस नीचता पर उतर आए हैं।
ये भी पढ़ें:- चित्रकूट जेल स्थानांतरित किये गये अब्बास अंसारी
#WATCH जेल में बंद दिल्ली सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन की तिहाड़ जेल में मसाज करवाते हुए CCTV वीडियो सामने आई है। pic.twitter.com/X6qSAo45eU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 19, 2022
Manish Sisodia Attack BJP: गौरतलब है कि, मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में जेल की सलाखों के पीछे बंद दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन का भाजपा ने एक वीडियो जारी कर कहा कि, वे सलाखों के पीछे तिहाड़ जेल में पलंग पर लेटे हुए मजे से मसाज करा रहे हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, एक व्यक्ति उनकी मसाज कर रहा है और उनके सिर की चंपी भी कर रहा है।
ये भी पढ़ें:- सलकनपुर चोरी मामले में बरामद हुआ माल: गृह मंत्री