मथुरा | Babri Masjid Vidhvans: साल 1992 में 6 दिसंबर को अयोध्या में हुए बाबरी मस्जिद विध्वंस की आज 30वीं बरसी पर है। जिसके चलते अयोध्या समेत मथुरा में भी श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर स्थित शाही ईदगाह मस्जिद को पुलिस ने छावनी में तब्दील कर रखा है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि और ईदगाह की तरफ जाने वाले वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है और जगह-जगह अवरोधक लगाए गए हैं।
हिंदूवादी संगठनों द्वारा आज के दिन शाही ईदगाह मस्जिद में लड्डू गोपाल का जलाभिषेक और हनुमान चालीसा पाठ करने का ऐलान किये जाने के बाद पुलिस प्रशासन यहां बड़ी सतर्कता से काम ले रहा है। पुलिस ने हिंदूवादी संगठनों के सात-आठ अन्य नेताओं को भी अलग-अलग थाना क्षेत्रों में स्थित उनके आवासों पर नजरबंद कर दिया है। इसके अलावा खुफिया तंत्र भी सक्रिय किया हुआ है।
ये भी पढ़ें:- डॉ. अंबेडकर के संघर्ष को भुलाया नहीं जा सकताः पीएम मोदी
लगाई गई धारा 144
Babri Masjid Vidhvans: मथुरा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी शैलेश कुमार पांडे ने जानकारी देते हुए कहा कि, पूरे क्षेत्र को सुपर जोन और सेक्टर में बांटकर सिविल पुलिस निगरानी की जा रही है। यहां धारा 144 लगी हुई है। मामले में कई लोगों को भी नजरबंद किया गया है।
ये भी पढ़ें:- केदारनाथ धाम में अब होने जा रहा और नया विकास कार्य, श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत
एक कार्यकर्ता गिरफ्तार
Babri Masjid Vidhvans: वहीं दूसरी ओर, पुलिस ने मस्जिद की तरफ जाने का प्रयास कर रहे महासभा की आगरा इकाई के प्रभारी सौरभ शर्मा को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि अखिल भारत हिन्दू महासभा ने अयोध्या में विवादित ढांचे के विध्वंस दिवस पर 6 दिसंबर को शाही ईदगाह मस्जिद में लड्डू गोपाल का जलाभिषेक और हनुमान चालीसा पाठ करने के मद्देनजर पुलिस ने चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर रखी है।
ये भी पढ़ें:- परिनिर्वाण दिवस पर बाबा साहब को खड़गे-राहुल की विनम्र श्रद्धांजलि
मथुरा बनी छावनी, लगाई गई धारा 144, कई लोग नजरबंद, एक कार्यकर्ता गिरफ्तार
और पढ़ें
-
कोलिन्स ने मियामी में अलेक्जेंड्रोवा को हराया
फ्लोरिडा। अमेरिकी डेनिएल कोलिन्स (Danielle Collins) ने मियामी ओपन में गुरुवार रात 14वें नंबर की खिलाड़ी एकाटेरिना अलेक्जेंड्रोवा (Ekaterina Alexandrova)...
-
अदा शर्मा ने शेयर किया फिटनेस मंत्र
मुंबई। एक्ट्रेस अदा शर्मा (Adah Sharma) ने फिटनेस मंत्र शेयर करते हुए कहा है कि यह मजेदार होना चाहिए और...
-
राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया
जयपुर। यहां के सवाई मानसिंह स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए ईपीएल 2024 के मैच में युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal)...
-
घर का सोना नीलाम
छुड़ा पाने में नाकामी के कारण बड़ी संख्या में लोगों का कर्ज के लिए गिरवी रखा गया सोना अगर नीलाम...