ताजा पोस्ट

कांग्रेस को फिर झटका! दिल्ली में मेयर चुनाव से पहले दो पार्षदों ने बदला पाला, ’हाथ’ में ली ’झाडू’

ByNI Political,
Share
कांग्रेस को फिर झटका! दिल्ली में मेयर चुनाव से पहले दो पार्षदों ने बदला पाला, ’हाथ’ में ली ’झाडू’
नई दिल्ली | Congress Councillor Joins AAP: गुजरात विधानसभा चुनाव और दिल्ली एमसीडी चुनावों में परास्त होने वाली कांग्रेस पार्टी को अब फिर से जोरदार झटका लगा है। दिल्ली में मेयर चुनाव 2022 से पहले कांग्रेस के दो पार्षदों ने पार्टी को झटका देकर ’आप’ में शामिल हो गए हैं। मुस्तफाबाद से पार्षद सबिला बेगम और ब्रिजपुरी से पार्षद नाज़िया खातून ने आज अरविंद केजरीवाल की ’आम आदमी पार्टी’ ज्वाइन कर ली है। इसकी जानकारी देते हुए ’आप’ नगर निगम प्रभारी दुर्गेश पाठक ने कहा कि कांग्रेस के दो पार्षद आप में शामिल हो गए हैं। जिसके बाद मेयर चुनाव के लिए ’आप’ और मजबूत हो गई है। इसके अलावा उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि, दिल्ली कांग्रेस के उपाध्यक्ष और अल्पसंख्यक विभाग के चौयरमेन भी रह चुके अली मेंहदी भी आप ज्वाइन करने वाले हैं। ये भी पढ़ें:- कमल खिला, हाथ हिला और झाड़ू भी चली भाजपा को मिला 15 साल काम नहीं करने का फल Congress Councillor Joins AAP: आम आदमी पार्टी नेता ने इस दौरान भाजपा को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि, दिल्ली में भाजपा ने पिछले 15 साल में काम नहीं किया, जनता ने उसका करारा जवाब दे देते हुए नगर निगम से बाहर का रास्ता दिखा दिया। दिल्ली में अब आम आदमी पार्टी से नगर निगम का पहला मेयर चुना जाएगा। ये भी पढ़ें:- भाजपा 156, ऐतिहासिक जीत! भाजपा के 15 साल के शासन को किया धराशाही Congress Councillor Joins AAP: आपको बता दें कि, दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 के परिणाम दो दिन पहले ही घोषित हुए हैं। जिसमें कुल 250 निगम सीटों में से ’आप’ ने 134 सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि बीजेपी इस बार केवल 104 सीटे ही निकाल पाई है। इसके अलावा कांग्रेस को 9 सीटें और 3 पर अन्य ने कब्जा जमाया है। ये भी पढ़ें:- नए नजरिए की जरूरत मेयर चुनाव में हो सकता है मुकाबला दिल्ली नगर निगम के 5 साल के कार्यकाल में हर साल एक नया मेयर होता है. नतीजे आने के बाद सदन की पहली बैठक के बाद चुनाव की प्रक्रिया शुरू होती है. इसमें दो हफ्ते का समय लग जाता है. एमसीडी में आम आदमी पार्टी ने पिछले 15 सालों से चले आ रहे बीजेपी के शासन को खत्म किया है. आप (।।च्) के पास बहुमत का आंकड़ा है, लेकिन बीजेपी (ठश्रच्) की ओर से भी मेयर सीट पर दावा किया गया है.
Published

और पढ़ें