ताजा पोस्ट

राजस्थान के अधिकतर इलाकों में न्यूनतम तापमान बढ़ा

ByNI Desk,
Share
राजस्थान के अधिकतर इलाकों में न्यूनतम तापमान बढ़ा
जयपुर। राजस्थान के अधिकतर इलाकों में न्यूनतम तापमान धीरे धीरे बढ़ने से लोगों को कुछ राहत मिली है और जनजीवन पटरी पर लौटता दिख रहा है। मौसम विभाग के प्रवक्ता के अनुसार आज सुबह आठ बजे तक न्यूनतम तापमान के लिहाज से माउंट आबू राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं गंगानगर में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस, पिलानी में 5.7 डिग्री, चुरू में 6.3 डिग्री, अलवर में 6.4, बीकानेर 6.8 डिग्री, सीकर में 7.5 डिग्री व अजमेर में 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Published

और पढ़ें