ताजा पोस्ट

यूपी के सात मंत्रियों को एमएलसी की टिकट

ByNI Desk,
Share
यूपी के सात मंत्रियों को एमएलसी की टिकट
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश, बिहार और महाराष्ट्र के लिए विधान परिषद यानी एमएलसी के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। पार्टी ने उत्तर प्रदेश में नौ उम्मीदवारों की घोषणा की है, जिसमें सात मंत्री हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र की पांच और बिहार की दो सीटों के लिए भी उम्मीदवार घोषित किया गया है। देश के सबसे बड़े राज्‍य उत्तर प्रदेश की सूची में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी शामिल हैं। उनका विधान परिषद का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। राज्य में भाजपा के नौ उम्मीदवारों में से सात मंत्री है, इसमें से दो मंत्रियों का कार्यकाल समाप्त हो रहा था और पांच किसी सदन के सदस्य नहीं है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और पंचायती राज मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह का विधान परिषद का कार्यकाल छह जुलाई को समाप्त हो रहा है। इनके अलावा सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर, पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप, आयुष राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर मिश्र दयालु, संसदीय कार्य व औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सैनी और अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी अभी किसी सदन के सदस्य नहीं हैं। सो, इन सातों मंत्रियों भाजपा ने विधान परिषद का उम्मीदवार घोषित किया। विधायकों की संख्या के लिहाज से भाजपा को नौ और समाजवादी पार्टी को चार सीटें मिलेंगी। भाजपा के दो अन्य उम्मीदवार बनवारीलाल दोहरे और मुकेश शर्मा हैं। अभी छह सीटों पर मनोनयन होना बाकी है। विधान परिषद की दो सीटों पर उपचुनाव भी होगा। बहरहाल 13 सीटों के लिए 20 जून को होने वाले चुनाव के लिए नामांकन की बुधवार को अंतिम तारीख है। उधर महाराष्‍ट्र से विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा ने प्रवीण दरेकर, प्रसाद लाड, राम शिंदे, श्रीकांत भारतीय और उमा गिरीश खापरे का नाम घोषित किया है। बिहार में हरि साहनी और अनिल शर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है।
Tags :
Published

और पढ़ें