ताजा पोस्ट

मोदी ने किया दादी जानकी के निधन पर शोक व्यक्त

ByNI Desk,
Share
मोदी ने किया दादी जानकी के निधन पर शोक व्यक्त
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ब्रह्माकुमारी संस्थान की प्रमुख राजयोगिनी दादी जानकी जी के निधन पर दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है,“ ब्रह्माकुमारी संस्थान की प्रमुख राजयोगिनी दादी जानकी जी ने समर्पण के साथ समाज की सेवा की। उन्होंने अन्य लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में काम किया। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए उनके प्रयास सराहनीय हैं। दुख की इस घडी में उनके अनगिनत अनुयायियों के साथ मेरी संवेदना है। ओम शांति।” राजस्थान के सिरोही जिले के माउंट आबू में स्थित आध्यात्मिक संगठन ब्रह्माकुमारी संस्थान की प्रमुख दादी जानकी का गुरूवार रात निधन हो गया था। वह 104 वर्ष की थी।
Published

और पढ़ें