ताजा पोस्ट

Monsoon ने पकड़ी रफ्तार, आज कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, कल दिल्ली में दस्तक!

Share
Monsoon ने पकड़ी रफ्तार, आज कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, कल दिल्ली में दस्तक!
नई दिल्ली | Monsoon Update: भीषण गर्मी और उमस की मार झेल रहे दिल्लीवासियों के लिए राहतभरी खबर है। पिछले कई दिनों से सुस्त पड़ा दक्षिणी-पश्चिमी मानसून एक बार फिर से सक्रिय हो गया है। यह आगे बढ़ते हुए अब दिल्ली में कल तक दस्तक दे देगा। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून के 10 जुलाई से दिल्ली, राजस्थान सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने की संभावना है। ये भी पढ़ें:- Bihar Panchayat Chunav: बिना मास्क किया मतदान तो भरना होगा 50 रुपए जुर्माना rain in mumbai 10 जुलाई से आगे बढ़ेगा Monsoon दक्षिण-पश्चिम मानसून के फिर से सक्रिय होने से आज से कई राज्यों में बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। जिससे तापमान में गिरावट होगी। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून अब धीरे-धीरे देश के अन्य राज्यों में आगे बढ़ रहा है। इसके 10 जुलाई तक पंजाब और उत्तरी हरियाणा को कवर करते हुए उत्तर पश्चिम भारत में फैलने की संभावना है। ऐसे में सभी राज्यों के लोगों को राहत मिलने वाली है, जो पिछले 15 दिनों से गर्मी और उमस से बेहाल है। ये भी पढ़ें:- Rajasthan में सिर्फ 824 एक्टिव केस, एक दिन में मिले 69 मामले, स्कूल खोलने पर कोई फैसला नहीं यहां भारी बारिश की संभावना (Weather Forecast)  वहीं, मध्य भारत में कहीं भारी बारिश तो कहीं मध्यम बारिश होने की संभावना है। आज से कोंकण, गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल और माहे में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ मध्यम वर्षा के आसार है। बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, कर्नाटक के कुछ हिस्सों में तेज या मध्यम बारिश हो सकती है। ये भी पढ़ें:- Moderna vaccine india update: मॉडर्ना की वैक्सीन आने में देरी संभव राजस्थान में 10 जुलाई से चलेगा बारिश का दौर Monsoon Update: मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में 10 जुलाई से मानसून एक्टिव हो जाएगा। जिससे पूर्वी राजस्थान के कोटा, जयपुर, उदयपुर, भरतपुर, अजमेर संभाग के अधिकतर भागों में इसके आगे बढ़ने से बारिश होगी। मानसून के आगे बढ़ने से 10 से 13 जुलाई के दौरान आंधी-तूफान के साथ कहीं-कहीं बिजली गिरने की भी आशंका है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर व जोधपुर संभाग के जिलों में 12 से 13 जुलाई के बीच मानसून के पहुंचने की संभावना है। यहां 11 से 15 जुलाई के दौरान बारिश होने की संभावना है।
Published

और पढ़ें