भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मंत्रियों के विभागों के बटवारे पर आज और वर्कआउट(मंथन) करुंगा। मुख्यमंत्री चौहान दो दिन तक दिल्ली में रहने के बाद मंगलवार को भोपाल लौटे है।
उन्होंने संवाददताओं के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार तो हो चुका है, विभागों के बटवारे पर आज और वर्कआउट करुंगा।
मुख्यमंत्री चौहान के इस बयान के सियासी तौर पर यह मायने निकाले जा रहे हैं कि विभागों का वितरण आज देर रात तक या कल बुधवार को ही होने की संभावना है।
ज्ञात हो कि राज्य में मंत्रिमंडल का दूसरा विस्तार हो चुका है। मंत्रियों की संख्या मुख्यमंत्री के अलावा 33 हो गई है। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने समर्थकों के लिए महत्वपूर्ण विभाग मांग रहे है। इसी के चलते पहले मंत्रिंमंडल विस्तार में देरी हुई और अब मंत्रियों के विभाग वितरण में देरी हो रही है।
मंत्रियों के विभाग बंटवारे पर आज और मंथन: शिवराज
और पढ़ें
-
छह सौ वकीलों ने चीफ जस्टिस को चिट्ठी लिखी
नई दिल्ली। देश की शीर्ष न्यायपालिका में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। देश के कुछ जाने माने वकीलों के...
-
चिट्ठी के बहाने कांग्रेस पर मोदी का हमला
नई दिल्ली। देश के कुछ जाने माने वकीलों के साथ छह सौ वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई...
-
भर्तृहरि महताब भाजपा में शामिल
भुवनेश्वर। लोकसभा चुनाव से पहले ओडिशा में बीजू जनता दल को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और...
-
अभिनेता गोविंदा शिंदे गुट की शिव सेना में शामिल
मुंबई। हिंदी फिल्मों के जाने माने अभिनेता और कांग्रेस के सांसद रहे गोविंदा एक बार फिर राजनीति में उतर गए...