ताजा पोस्ट

पांच महीने बाद 20 हजार से ज्यादा केस

ByNI Desk,
Share
पांच महीने बाद 20 हजार से ज्यादा केस
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के नए केसेज में गुरुवार को बड़ी बढ़ोतरी हुई। पांच महीने के बाद देश में पहली बार 24 घंटे के अंदर 20 हजार से ज्यादा नए केस मिले हैं। इसके साथ ही देश में एक्टिव केसेज की संख्या बढ़ कर एक लाख 40 हजार के करीब करीब पहुंच गई है। गुरुवार की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 38 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़ कर पांच लाख 25 हजार 557 हो गई। गुरुवार की सुबह अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 20,139 नए मामले सामने आए। इसके बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर चार करोड़ 36 लाख 90 हजार हो गई। देश में 145 दिन के बाद 24 घंटे में 20 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक एक्टिव केसेज की संख्या बढ़ कर एक लाख 36 हजार 76 हो गई है। पिछले 24 घंटे में एक्टिव केसेज की संख्या में 3,619 की बढ़ोतरी हुई है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर यानी रिकवरी रेट 98.49 फीसदी है। दूसरी और तीसरी लहर की तरह इस बार भी महाराष्ट्र और केरल में सबसे ज्यादा केसेज मिल रहे हैं और केरल में सबसे ज्यादा लोगों की मौत हो रही है। नए केसेज की संख्या बढ़ने के बाद जीनोम सिक्वेंसिंग बढ़ाई गई है ताकि नए वैरिएंट्स या सब वैरिएंट्स का पता लगाया जा सके।
Tags :
Published

और पढ़ें