ताजा पोस्ट

MP Board Results 2022 आज होगा घोषित, यहां से डाउनलोड कर सकेंगे विद्यार्थी

ByNI Desk,
Share
MP Board Results 2022 आज होगा घोषित, यहां से डाउनलोड कर सकेंगे विद्यार्थी
भोपाल | MP Board Results 2022: एमपी में आज 10वीं और 12वीं के छात्रों का परीक्षा परिणाम को लेकर किया जा रहा इंतजार खत्म होने जा रहा है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल आज 10वीं और 12वीं परीक्षाओं के परिणाम (MP Board 10th - 12th Results 2022) प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित कर रहा है। एमपी बोर्ड दोपहर एक बजे परिणामों की घोषणा करेगा। जिसे 10वीं और 12वीं के छात्र  mpresults.nic.in , mpbse.nic.in , mpbse.mponline.gov.in वेवसाइट पर जाकर देख सकेंगे। इस बार एमपी बोर्ड में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के करीब 18 लाख विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। आपको बता दें कि, इस बार एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा 17 फरवरी से शुरू हुई थी जो 12 मार्च को खत्म हुई और 12वीं की परीक्षा 18 फरवरी से 10 मार्च तक चली थी।

विद्यार्थी इन स्टेप्स के माध्यम से नतीजों को डाउनलोड कर सकेंगे :- MP Board Results 2022: 

- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in पर जाएं। - होम पेज पर कक्षा 10 या कक्षा 12 के रिजल्‍ट लिंक पर क्लिक करें। - अपने क्रेडिंशियल दर्ज करें और लॉग-इन करें। - रिजल्‍ट स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड करें।

इस बार सबसे पहले बिहार ने किया था बोर्ड का परिणाम जारी

MPBSE MP Board 10th 12th Result 2022: एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम जारी होते ही मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल देश का दूसरा सबसे जल्दी रिजल्ट जारी करने वाला बोर्ड भी बन जाएगा। बता दें कि, देश में सबसे पहले बिहार बोर्ड ने परीक्षा परिणाम जारी किए थे। बिहार बोर्ड ने 16 मार्च को 12वीं का और 1 अप्रैल को 10वीं का परिणाम घोषित किया था।
ये भी पढ़ें:- प्रदेश में तेज हुआ सत्ता संघर्ष भाजपा जातीय समीकरणों को साधगी   ये भी पढ़ें:- सीएम योगी का बड़ा फैसला, अब मंत्रियों को महंगा तोहफा मिलने पर सरकारी खजाने में होगा जमा
Published

और पढ़ें