भोपाल। मध्य प्रदेश में चल रही सियासी हलचल के बीच मुख्यमंत्री कमलनाथ का ओरछा दौरा निरस्त कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री आज शाम को ओरछा में 'नमस्ते ओरछा' समारोह के उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले थे। राज्य सरकार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री कमल नाथ शुक्रवार को भोपाल में ही रहेंगे।
वे दोपहर साढ़े बारह बजे तक मंत्रालय में रहेंगे। मंत्रिमंडल की बैठक हेागी। उसके बाद अपने आवास पर लौटेंगे और वहीं रहेंगे।
राज्य में बीते तीन दिनों से सियासी घमासान मचा हुआ है। सरकार को समर्थन देने वाले 10 विधायकों के अचानक भोपाल से गायब हो जाने का मसला जोर पकड़े रहा, छह विधायक भोपाल लौट आए है, चार विधायक अभी भी भोपाल से बाहर है, उनमें से कांग्रेस के एक विधायक हरदीप सिंह डंग ने इस्तीफा दे दिया है।
मप्र: कमलनाथ का ओरछा दौरा निरस्त
और पढ़ें
-
एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ईडी हिरासत 1 अप्रैल तक बढ़ा दी।...
-
कृति सेनन ने किया अपने डर का खुलासा
मुंबई। एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) ने खुलासा किया कि उन्हें किस चीज से डर लगता है। कृति ने कहा...
-
बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या
रुद्रपुर। उत्तराखंड में नानकमत्ता साहिब में कार सेवा डेरा का संचालन करने वाले बाबा तरसेम सिंह (Baba Tarsem Singh) की...
-
1000 अंकों की तेजी से सेंसेक्स 74 हजार के पार
नई दिल्ली। गुरुवार को सेंसेक्स (Sensex) 1000 अंक से अधिक उछल कर 74 हजार अंक को पार कर गया। सेंसेक्स...