खेल समाचार

Mr. India खिताब विजेता बॉडी बिल्डर मनोज पाटिल ने की आत्महत्या की कोशिश, Suicide Note में इस अभिनेता पर लगाए आरोप

Byदिनेश सैनी,
Share
Mr. India खिताब विजेता बॉडी बिल्डर मनोज पाटिल ने की आत्महत्या की कोशिश, Suicide Note में इस अभिनेता पर लगाए आरोप
मुंबई |  Manoj Patil Suicide Attempt : खेल जगत से एक बड़ी खबर सामने आई है। मिस्टर इंडिया रह चुके बॉडी बिल्डर मनोज पाटिल ने मुंबई में आत्महत्या करने की कोशिश की है। साथ ही उन्होंने इसके लिए एक अभिनेता को जिम्मेदार बताया है। जिसके बाद से सनसनी फैली हुई है। मनोज पाटिल को मुंबई के कूपर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। खबरों के अनुसार, बॉडी बिल्डर मनोज पाटिल ने आत्महत्या की कोशिश से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा, जिसमें उन्होंने अपने इस कदम के लिए अभिनेता और इंफ्लुएंसर साहिल खान (Sahil Khan) को जिम्मेदार ठहराया है। मनोज पाटिल ने साहिल खान पर पिछले कई दिनों से उन्हें परेशान करने का आरोप लगाया है। ये भी पढ़ें :- Uttar Pradesh : 3 दोस्तों के साथ चोरी करने आया था, AC चलाकर सो गया सुबह पुलिस ने…
गोलियां खाकर जान देने की काशिश जानकारी के अनुसार मनोज पाटिल ने गोलियां खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। मनोज पाटिल का जन्म साल 1992 में हुआ और साल 2016 में उन्होंने मिस्टर इंडिया का खिताब अपने नाम किया था। बुधवार की रात मनोज पाटिल ने आत्महत्या कर जान देने की कोशिश की।
साइबर बुलिंग और मानसिक रूप से परेशान का आरोप Manoj Patil Suicide Attempt : जानकारी में सामने आया है कि बॉडी बिल्डर मनोज पाटिल ने ये सुसाइड नोट ओशिवारा के पुलिस अधिकारी के नाम लिखा गया है। जिसमें मनोज ने साहिल खान पर साइबर बुलिंग और मानसिक रूप से परेशान करने का संगीन आरोप लगाया है। इसके अलावा मनोज पटेल ने सोशल मीडिया पर ऑडियो भी पोस्ट किया है। ये भी पढ़ें :- Gujarat में आज होगा नए CM भूपेंद्र पटेल के मंत्रीमंडल का गठन, 27 मंत्रियों को मिल सकती है जगह
Published

और पढ़ें