रायपुर। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू भारतीय आर्थिक संघ के 102वें वार्षिक सम्मेलन का कल शाम यहां शुभारंभ करेंगे। आधिकारिक जानकारी के अनुसार नायडू राजधानी के पं.दीनदयाल उपाध्याय सभागार में भारतीय आर्थिक संघ के 102वें वार्षिक सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की राज्यपाल श्रीमती अनुसुईया उईके, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, अंतरराष्ट्रीय आर्थिक संघ के अध्यक्ष, प्रो.कौशिक बसु और प्रो.महेन्द्र देव, अंतरराष्ट्रीय आर्थिक संघ के सम्मेलन अध्यक्ष, डॉ. जी. विश्वनाथन भी मौजूद रहेंगे।
इस बीच श्री नायडू इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए विशेष विमान से रायपुर पहुंच गए है।माना विमानतल पर राज्यपाल अनुसुईया उईके,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,विधानसभा अध्यक्ष डा.चरण दास महंत एवं मुख्य सचिव आर.पी.मंडल ने उनकी आगवानी की।