इंदौर। संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ मध्य प्रदेश के कई मुस्लिम नेताओं के भाजपा छोड़ने पर केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आज कहा कि उनकी पार्टी ने अपने यहां "नो एक्जिट" या "नो इंट्री" का बोर्ड नहीं लगा रखा है।
नकवी ने यहां संवाददाताओं से कहा, भाजपा एक बड़ी राजनीतिक पार्टी है। उसने अपने यहां नो एक्जिट या नो इंट्री का बोर्ड नहीं लगा रखा है। लोग भाजपा में आते हैं और जिन लोगों की पार्टी में रहने की इच्छा नहीं होती, वे चले भी जाते हैं।
उन्होंने इस बात से इंकार किया कि भाजपा अपनी ही पार्टी के मुस्लिम नेताओं को समझाने में असफल रही है कि सीएए देश के हित में है।नकवी ने कहा, "जिन लोगों के दिमाग में सीएए को लेकर कोई गलतफहमी भर गयी है, उनसे हमारी अपील है कि वे इसे दूर करने के लिए खुले दिमाग से इस पर विचार करें।
वे यह भी सोचें कि बोगस बैशिंग ब्रिगेड" सीएए के बारे में फर्जी बातें फैलाकर एक वर्ग विशेष में भय और भ्रम का माहौल बनाने की कोशिश क्यों कर रहा है?"गौरतलब है कि सीएए को संविधान विरोधी बताते हुए इंदौर नगर निगम में भाजपा के इकलौते मुस्लिम पार्षद उस्मान पटेल ने पार्टी से 40 साल पुराना नाता तोड़ने की शनिवार को घोषणा की थी। इससे पहले, सीएए के खिलाफ भाजपा के करीब 80 अन्य मुस्लिम नेताओं ने पिछले महीने पार्टी से नाता तोड़ लिया था।
मुस्लिम नेताओं के पार्टी छोड़ने पर नकवी का बयान
और पढ़ें
-
एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ईडी हिरासत 1 अप्रैल तक बढ़ा दी।...
-
कृति सेनन ने किया अपने डर का खुलासा
मुंबई। एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) ने खुलासा किया कि उन्हें किस चीज से डर लगता है। कृति ने कहा...
-
बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या
रुद्रपुर। उत्तराखंड में नानकमत्ता साहिब में कार सेवा डेरा का संचालन करने वाले बाबा तरसेम सिंह (Baba Tarsem Singh) की...
-
1000 अंकों की तेजी से सेंसेक्स 74 हजार के पार
नई दिल्ली। गुरुवार को सेंसेक्स (Sensex) 1000 अंक से अधिक उछल कर 74 हजार अंक को पार कर गया। सेंसेक्स...