समाचार मुख्य

आठ राज्यों के राज्यपाल बदले

ByNI Desk,
Share
आठ राज्यों के राज्यपाल बदले
new governor appointed : नई दिल्ली। केंद्र सरकार की सिफारिश पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने एक साथ आठ राज्यों के राज्यपाल बदलने का आदेश जारी किया है। केंद्र सरकार में सामाजिक अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया है। वे वजूभाई वाला की जगह लेंगे। करीब एक साल से खाली मध्य प्रदेश के राजभवन में गुजरात भाजपा के नेता मंगुभाई छगनभाई पटेल को भेजा गया है। लालजी टंडन के निधन के बाद से उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल मध्य प्रदेश का कार्यभार संभाल रही थीं।

Joe Biden ने लॉस एंजिल्स के मेयर Eric Garcetti को बनाया भारत में अमेरिका का नया राजदूत

मोदी की नई कैबिनेट के 90 प्रतिशत मंत्री करोड़पति हैं, 42% पर आपराधिक मामले : ADR की रिपोर्ट

राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गोवा के भाजपा नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र विश्वनाथ अरलेकर को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया है। राष्ट्रपति ने आंध्र प्रदेश के भाजपा नेता डॉ. हरि बाबू कंभमपति को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किए जाने को मंजूरी दी है। बयान में कहा गया है कि मिजोरम के राज्यपाल पीएस पिल्लै को वहां से हटा कर, गोवा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

मंत्रीजी का रुतबा.. रेलमंत्री ने आते ही इंजीनियर से कहा कि आप मुझे सर नहीं बॉस बोलोगे

दूध पीना और महंगा! Mother Dairy ने भी बढ़ाए दूध के दाम, कल से 2 रुपए देने होंगे ज्यादा

हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है और त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस को झारखंड का राज्यपाल बनाया गया है। राष्ट्रपति भवन की बयान के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। बयान में कहा गया है कि ये नियुक्तियां इनके राज्यपाल के रूप में पद भार संभालने की तिथि से प्रभावी होंगी। new governor appointed
Published

और पढ़ें