Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

बाढ़ के बाद भूकंप के झटकों से थर्राया न्यूजीलैंड, झटकों की तीव्रता 6.1

नई दिल्ली | New Zealand Earthquake: तुर्किए और सीरिया समेत पश्चिमी के कई देशों को विनाशकारी भूकंप की विनाश लीली अभी भी शांत नहीं हुई है। तुर्किए और सीरिया को तबाह करने के बाद अब न्यूजीलैंड को भी थर्रा दिया है। न्यूजीलैंड में बुधवार यानि आज दोपहर को 6.1 तीव्रता का भूकंप आया।

ईएमएससी (भूकंप की गतिविधियों की सूचना देने वाली एजेंसी) के अनुसार, बुधवार को न्यूजीलैंड में लोअर हट से 78 किमी उत्तर पश्चिम में भूकंप के तगड़े झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटकों की रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 6.1 मापी गई है। भूकंप के झटके लगते ही लोगों को तुर्किए और सीरिया की याद आ गई जिससे उनमें हड़कंप मच गया।

बाढ़ ने पहले ही बिगाड़े हालात, आपातकाल लागू
New Zealand Earthquake: गौरतलब है कि, न्यूजीलैंड में पिदछे कई दिनों से समुद्री तूफान ’साइक्लोन गेब्रियल’ का खतरा मंडरा रहा था। जिसके चलते न्यूजीलैंड के कई शहरों में भारी बारिश हुई है जिसने बाढ़ (New Zealand Flood) का रूप ले लिया। जिसके चलते हालत इतने भयावह हो गए थे कि, देश की सरकार को राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा करनी पड़ी और 6 इलाकों में नॉर्थलैंड, ऑकलैंड, ताइराविटी, बे ऑफ प्लेंटी, वाइकाटो और हॉक्स बे में आपातकाल लागू कर दिया गया। यहां लोग व्यापक बाढ़, फिसलन और सड़कों और घरों को हुए नुकसान से जूझ रहे हैं। हजारों घरों की बिजली गुल है। इसी बीच अब इतनी तीव्रता वाले भूकंप ने देशवासियों में हड़कंप मचा दिया है।

समुद्र में उठ रही विनाशकारी लहरें
New Zealand Earthquake:  न्यूजीलैंड इस समय विकट प्राकृतिक आपदा से गुजर रहा है। यहां भूकंप ने दहशत फैला दी और समुद्र अपना रौद्र रूप दिखा रहा है। समुद्री तूफान के चलते न्यूजीलैंड में बहुत ऊंची लहरें उठ रही हैं और तेज बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण भूस्खलन (New Zealand Landslide) का खतरा भी बढ़ता जा रहा है।

Exit mobile version