नई दिल्ली। पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार (Former Chief Economic Advisor) अरविंद विरमानी (Arvind Virmani) को नीति आयोग (NITI Aayog) का पूर्णकालिक सदस्य नियुक्त किया गया है। एक आधिकारिक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई।
अरविंद विरमानी ने वित्त मंत्रालय (Ministry of Finance) में मुख्य आर्थिक सलाहकार (Chief Economic Adviser) के रूप में (2007-2009) काम किया है।
कैबिनेट सचिवालय की अधिसूचना में कहा गया है, 'प्रधानमंत्री ने अरविंद विरमानी (संस्थापक, चेयरमैन - फाउंडेशन ऑफ इकनॉमिक ग्रोथ एंड वेलफेयर) को नीति आयोग के पूर्णकालिक सदस्य के रूप में तत्काल प्रभाव से नियुक्त किया है।' उन्होंने फरवरी 2013 से अगस्त 2016 तक मौद्रिक नीति पर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की तकनीकी सलाहकार समिति के सदस्य के रूप में भी काम किया। (भाषा)
अरविंद विरमानी बने नीति आयोग के पूर्णकालिक सदस्य
और पढ़ें
-
केजरीवाल पर नेता चुनने का दबाव
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली का राज चलाने के लिए नया...
-
अखिलेश व आजम का विवाद कितना सही
समाजवादी पार्टी में नए और पुराने नेताओं की बहस लगभग समाप्त हो गई है। पुराने नेताओं में अब सिर्फ आजम...
-
महुआ मोइत्रा क्या चुनाव के बीच गिरफ्तार होंगी?
पूर्व सांसद और पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर सीट से तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार महुआ मोइत्रा की मुश्किलें बढ़ रही हैं।...
-
ममता कांग्रेस के खिलाफ और केजरीवाल के साथ
इस बात की चर्चा बहुत दिन से होती है कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के अंदर एक उप समूह है, जो...