ताजा पोस्ट

भाजपा ने दिलीप जायसवाल को बनाया सिक्किम का प्रभारी

ByNI Desk,
Share
भाजपा ने दिलीप जायसवाल को बनाया सिक्किम का प्रभारी
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बिहार विधान परिषद के सदस्य (MLC) दिलीप कुमार जायसवाल (Dilip Jaiswal) को सिक्किम (Sikkim) का प्रभारी नियुक्त किया है। भाजपा के एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बिहार विधान परिषद के सदस्य डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल को सिक्किम प्रदेश भाजपा का प्रभारी नियुक्त किया है। जायसवाल बिहार के सीमांचल क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने लगातार तीसरी बार विधान परिषद चुनाव में जीत दर्ज की है।
Published

और पढ़ें