नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University Admission) की पहली सूची में शामिल करीब 50,000 छात्रों (students) ने उन्हें आवंटित सीट को स्वीकार कर लिया है। विश्वविद्यालय ने स्नातक स्तर (graduate level) के कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए सीट आवंटन की पहली सूची बुधवार को जारी की थी। बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे तक 49,620 छात्रों ने उन्हें आवंटित सीट स्वीकार कर ली।
पहली सूची में 80 हजार से अधिक छात्रों के नाम थे। छात्रों को आवंटित सीट को ‘स्वीकार’ करने के लिए 19 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक तीन दिन का समय दिया गया है। दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रवेश संबंधी विषयों के डीन हनीत गांधी (Hanit Gandhi) ने कहा, विश्वविद्यालय ने विभिन्न कार्यक्रमों के लिए 80,164 सीटें आवंटित की थीं। बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे तक 49,620 छात्रों ने उन्हें आवंटित सीटें स्वीकार कर लीं।
विश्वविद्यालय ने पिछले महीने विभिन्न कॉलेज में स्नातक कार्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू की थी। इस साल, विश्वविद्यालय छात्रों को उनके बारहवीं कक्षा के अंकों के बजाय उनके ‘कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट’ (सीयूईटी) के अंकों के आधार पर प्रवेश दे रहा है। (भाषा)
दिल्ली विवि में दाखिलः छात्रों ने 49,620 सीट स्वीकार की, सिर्फ 30544 शेष
और पढ़ें
-
केजरीवाल पर नेता चुनने का दबाव
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली का राज चलाने के लिए नया...
-
अखिलेश व आजम का विवाद कितना सही
समाजवादी पार्टी में नए और पुराने नेताओं की बहस लगभग समाप्त हो गई है। पुराने नेताओं में अब सिर्फ आजम...
-
महुआ मोइत्रा क्या चुनाव के बीच गिरफ्तार होंगी?
पूर्व सांसद और पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर सीट से तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार महुआ मोइत्रा की मुश्किलें बढ़ रही हैं।...
-
ममता कांग्रेस के खिलाफ और केजरीवाल के साथ
इस बात की चर्चा बहुत दिन से होती है कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के अंदर एक उप समूह है, जो...