Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

इंडिगो की दिल्ली-दोहा उड़ान को चिकित्सकीय आपात स्थिति के कारण कराची में लैंडिग

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी से दोहा जा रहे इंडिगो (Indigo) के एक विमान को चिकित्सकीय आपात स्थिति (medical emergency) के कारण उसका मार्ग परिवर्तन कर कराची की ओर मोड़ दिया गया। एयरलाइन ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एक बयान के अनुसार, चिकित्सकीय आपात स्थिति के कारण उड़ान 6ई-1736 (6E-1736) का मार्ग परिवर्तन किया गया है, लेकिन ‘दुर्भाग्य से विमान के वहां पहुंचने पर यात्री को एयरपोर्ट मेडिकल टीम द्वारा मृत घोषित कर दिया गया।’

विमान दिल्ली से कतर के दोहा जा रहा था और उसे पाकिस्तान के कराची ले जाया गया। एयरलाइन ने कहा कि वह संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर विमान के अन्य यात्रियों को स्थानांतरित करने की व्यवस्था कर रही है। इंडिगो ने बयान में कहा, ‘‘हम इस खबर से बहुत दुखी हैं और हमारी प्रार्थनाएं और संवेदनाएं व्यक्ति के परिवार और प्रियजनों के साथ हैं।’’ (भाषा)

Exit mobile version