नई दिल्ली। दिल्ली में नगर निगम चुनाव के मतों की गिनती की तैयारियां पूरी कर ली गई और बुधवार को होनी वाली मतगणना (counting) के लिए 42 केंद्र बनाए गए हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कड़ी सुरक्षा के बीच बुधवार को मतगणना सुबह आठ बजे शुरू होगी।
दिल्ली में चार दिसंबर को हुए चुनाव में 50.48 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में 250 वार्ड हैं और इस चुनाव में 1,349 उम्मीदवार मैदान में हैं। नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party), भाजपा (BJP) और कांग्रेस (Congress) के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखा गया।
राज्य निर्वाचन आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, हमने कल होने वाली मतगणना के लिए तैयारी पूरी कर ली है। 42 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटों की गिनती की जाएगी।
मतगणना केंद्र शास्त्री पार्क, यमुना विहार, मयूर विहार, नंद नगरी, द्वारका, ओखला, मंगोलपुरी, पीतमपुरा, अलीपुर और मॉडल टाउन सहित क्षेत्रों में स्थित हैं।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा की गई है और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 20 कंपनियां और 10,000 से अधिक पुलिस कर्मियों को केंद्रों पर तैनात किया गया है। ‘आप’ और भाजपा दोनों ने भरोसा जताया है कि वे चुनावों में विजयी होंगे, जबकि कांग्रेस खोई हुई जमीन हासिल करने की कोशिश कर रही है। (भाषा)
एमसीडी चुनाव के मतों की गिनती बुधवार को, सभी तैयारियां पूरी
और पढ़ें
-
एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ईडी हिरासत 1 अप्रैल तक बढ़ा दी।...
-
कृति सेनन ने किया अपने डर का खुलासा
मुंबई। एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) ने खुलासा किया कि उन्हें किस चीज से डर लगता है। कृति ने कहा...
-
बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या
रुद्रपुर। उत्तराखंड में नानकमत्ता साहिब में कार सेवा डेरा का संचालन करने वाले बाबा तरसेम सिंह (Baba Tarsem Singh) की...
-
1000 अंकों की तेजी से सेंसेक्स 74 हजार के पार
नई दिल्ली। गुरुवार को सेंसेक्स (Sensex) 1000 अंक से अधिक उछल कर 74 हजार अंक को पार कर गया। सेंसेक्स...