नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) के 250 वार्डों में दोपहर दो बजे तक लगभग 30 फीसदी मतदान (Vote) हुआ। राज्य चुनाव आयोग से मिली जानकारी के अनुसार दोपहर दो बजे तक लगभग 30 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। किसी भी इलाक़े से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। मतदान शाम 5:30 बजे तक चलेगा। मतगणना (vote counting) सात दिसंबर को होगी।
राज्य निर्वाचन आयोग (State Election Commission) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में मतदाताओं की कुल संख्या 1,45,05,358 है। परिसीमन (delineation) के बाद इस साल की शुरुआत में उत्तरी, दक्षिणी और पूर्वी दिल्ली नगर निगमों का एकीकरण करके दिल्ली नगर निगम बना था। उसके बाद यह पहला चुनाव है। (वार्ता)