गांधीनगर। भारतीय जनता पार्टी ( Bharatiya Janata Party) गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly elections) में जीत के अपने रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए तैयार है। बीजेपी 151 सीटों पर आगे चल रही थी। कांग्रेस में भारी गिरावट देखी गई। वह केवल 21 सीटों पर आगे चल रही थी। आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) 6 सीटों पर आगे चल रही है।
भाजपा ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ने का लक्ष्य रखा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदाताओं से भाजपा को वोट देने और सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ने की अपील की थी।
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, हर्ष सांघवी, जीतू वघानी, ऋषिकेश पटेल, हार्दिक पटेल, अल्पेश ठाकोर जैसे पार्टी के बड़े चेहरे अपनी-अपनी विधानसभा सीटों पर आगे चल रहे हैं। गुजरात में जीत माकपा के अलावा बीजेपी को लगातार सात विधानसभा चुनाव जीतने वाली एकमात्र पार्टी बना देगी। 1977 से 2011 तक 34 वर्षों तक पश्चिम बंगाल पर शासन करने वाली माकपा ने भी लगातार सात चुनाव जीते थे।
गुजरातः रूझानों में भाजपा को भारी बहुत
और पढ़ें
-
एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ईडी हिरासत 1 अप्रैल तक बढ़ा दी।...
-
कृति सेनन ने किया अपने डर का खुलासा
मुंबई। एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) ने खुलासा किया कि उन्हें किस चीज से डर लगता है। कृति ने कहा...
-
बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या
रुद्रपुर। उत्तराखंड में नानकमत्ता साहिब में कार सेवा डेरा का संचालन करने वाले बाबा तरसेम सिंह (Baba Tarsem Singh) की...
-
1000 अंकों की तेजी से सेंसेक्स 74 हजार के पार
नई दिल्ली। गुरुवार को सेंसेक्स (Sensex) 1000 अंक से अधिक उछल कर 74 हजार अंक को पार कर गया। सेंसेक्स...