रांची। झारखंड(Jharkhand) के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन (Hemant Soren) ने पूर्व मंत्री अमर कुमार बाउरी (Amar Kumar Bauri), रणधीर कुमार सिंह (Randhir Kumar Singh), डॉ नीरा यादव (Dr. Neera Yadav), लुईस मराण्डी (Lewis Marandi) एवं नीलकंठ सिंह मुंडा (Neelkanth Singh Munda) के विरुद्ध प्रत्यानुपातिक धनार्जन की अग्रतर जांच के लिए पी.ई. दर्ज करने के लिए मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (निगरानी) को दिया निर्देश।
इसे भी पढ़ें: भू माफियाओं से सांठगांठ वाले अधिकारियों पर कार्रवाई के आदेश
विदित हो कि डब्ल्यू.पी (पीआईएल) 316/ 2020 पंकज कुमार यादव बनाम झारखंड राज्य एवं अन्य के संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग द्वारा पूर्व सरकार के मंत्रियों के विरुद्ध आई.आर. दर्ज कर गोपनीय सत्यापन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का अनुरोध भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रांची से किया गया। जिसमें भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो रांची द्वारा पूर्व मंत्री अमर कुमार बाउरी, पूर्व मंत्री रणधीर कुमार सिंह, पूर्व मंत्री डॉ. नीरा यादव, पूर्व मंत्री लुईस मरांडी एवं पूर्व मंत्री श्री नीलकंठ सिंह मुंडा पर परिवादी द्वारा लगाए गए प्रत्यानुपातिक धनार्जन के आरोप के लिए अब तक के गोपनीय सत्यापन से पुष्टि होने का उल्लेख करते हुए उनके विरुद्ध अलग-अलग पी.ई. दर्ज करने के लिए अनुमति की मांग की गई है।
इसे भी पढ़ें: राष्ट्रपति मुर्मु मंगलवार को रांची एयरपोर्ट से सीधे उलिहातू जाएंगी
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो रांची के सत्यापन प्रतिवेदन के उपरांत मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) द्वारा मुख्यमंत्री से पूर्व मंत्रियों के विरुद्ध प्रत्यानुपातिक धनार्जन कि अग्रतर जांच के लिए पी.ई. दर्ज करने के बिंदु पर अनुरोध किया गया था। (वार्ता)