nayaindia Prakash Singh Badal passed away प्रकाश सिंह बादल का निधन, गुरुवार को अंतिम संस्कार
ताजा पोस्ट

प्रकाश सिंह बादल का निधन, गुरुवार को अंतिम संस्कार

ByNI Desk,
Share

चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल (Parkash Singh Badal) का वह 95 वर्ष की उम्र में मंगलवार को मोहाली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। प्रकाश सिंह बादल का गुरुवार (27 अप्रैल) को अंतिम संस्कार किया जाएगा।

सरकार ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल के निधन पर दिन दो दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। राजकीय शोक की अवधि के दौरान, सरकारी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और इन दो दिनों में कोई आधिकारिक मनोरंजन नहीं होगा।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पंजाब के 5 बार के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन पर शोक जताया है। अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा कि प्रकाश सिंह बादल आजादी के बाद से सबसे बड़े राजनीतिक दिग्गजों में से एक थे। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक सेवा में उनका अनुकरणीय जीवन काफी हद तक पंजाब तक ही सीमित था, लेकिन देश भर में उनका सम्मान किया जाता था और उनके निधन से शून्य पैदा गया है।

अपने संदेश में, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि प्रकाश सिंह बादल भारतीय राजनीति की विशाल हस्ती और प्रमुख राजनेता थे जिन्होंने राष्ट्र के लिए बहुत योगदान दिया। उन्होंने कहा कि प्रकाश सिंह बादल ने पंजाब की प्रगति के लिए अथक परिश्रम किया और कठिन समय में राज्य को सहारा दिया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Naya India स्क्रॉल करें