Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

राजस्थान कांग्रेस में 100 ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त

जयपुर। राजस्थान कांग्रेस (Rajasthan Congress) ने संगठनात्मक नियुक्तियों के नए क्रम में 100 ब्लॉक अध्यक्षों (Block President) की नियुक्तियां की हैं।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh Dotasara) की ओर से बुधवार को ब्लॉक अध्यक्षों की सूची (Block Presidents List) जारी की गई। जिन जिलों के लिए ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं उनमें अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, बाड़मेर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, गंगानगर, जैसलमेर, जालोर, झुंझुनू, जोधपुर व कोटा जिले के ब्लॉक शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान में कांग्रेस में संगठन के स्तर पर अनेक जिलाध्यक्ष सहित बड़े पैमाने पर नियुक्तियां की जानी हैं। नए प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने हाल ही में ये नियुक्तियां शीघ्र किए जाने के संकेत दिए थे जिसके बाद यह पहली सूची जारी की गई है।

प्रभारी रंधावा ने सूची शेयर करते हुए ट्वीट किया, राजस्थान कांग्रेस के नवनियुक्त ब्लॉक कमेटियों के अध्यक्षों को हार्दिक शुभकामनाएं। मुझे पूरी उम्मीद है कि आप सभी अपनी इस नई जिम्मेदारी का पूरे समर्पण से निर्वहन कर पार्टी की मजबूती के लिए काम करेंगे।

Exit mobile version