लखनऊ। भीम आर्मी (Bhim Army) संगठन के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद (Chandrashekhar Azad) ने रामपुर विधानसभा (Rampur assembly) क्षेत्र में पांच दिसंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के उम्मीदवार के लिए बृहस्पतिवार को प्रचार करते हुए कहा कि चुनाव के दौरान आधिकारिक मशीनरी का दुरुपयोग किया जाता है। उन्होंने कहा कि सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के खिलाफ ‘चुप्पी’ चुनाव, लोकतंत्र और संविधान को कमजोर करेगी।
आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर उपचुनाव में सपा का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने बुधवार को सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां से उनके घर पर मुलाकात की। दलित समाज के नेता चंद्रशेखर ने रामपुर में पत्रकारों से कहा, आज हारे हुए प्रत्याशी को विजयी घोषित किया जा रहा है। सत्तारूढ़ पार्टी के लिए चुनाव में आधिकारिक मशीनरी का दुरुपयोग किया जा रहा है। इस बार यह ‘चुप्पी’ लोकतंत्र और संविधान को कमजोर करेगी। उन्होंने कहा, हम और हमारी पार्टी मजबूती से सपा प्रत्याशी के साथ हैं। पुलिस द्वारा भय का माहौल बनाया जा रहा है और सरकारी तंत्र का दुरुपयोग किया जा रहा है। यह लोकतंत्र के खिलाफ है। यह जमीनी हकीकत है, जो मैं रामपुर में अनुभव कर रहा हूं।
सपा और राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के साथ गठजोड़ की अपनी भविष्य की योजनाओं के बारे में चंद्रशेखर ने कहा, विपक्ष एकजुट हो रहा है। हालांकि इस बारे में उन्होंने विस्तार से नहीं बताया। उन्होंने कहा, जब लोगों को धमकाया जाता है और वोट देने की अनुमति नहीं दी जाती है तो यह लोकतंत्र के लिए खतरा होगा।
इस साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव में गोरखपुर सीट से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले आजाद को 7,453 वोट मिले थे और उनकी जमानत जब्त हो गई थी।
नफरत भरा भाषण देने के मामले में तीन साल की सजा सुनाए जाने के बाद आजम खां की विधानसभा सदस्यता खत्म किए जाने के चलते रामपुर विधानसभा सीट खाली हुई है। इस सीट पर उपचुनाव के तहत आगामी पांच दिसंबर को मतदान होगा और परिणाम की घोषणा आठ दिसंबर को होगी। सपा ने इस सीट पर आजम खां के करीबी आसिम राजा को टिकट दिया है जबकि भाजपा ने आकाश सक्सेना को उम्मीदवार बनाया है। (भाषा)
चुनाव में हो रहा सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग: चंद्रशेखर
और पढ़ें
-
बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या
रुद्रपुर। उत्तराखंड में नानकमत्ता साहिब में कार सेवा डेरा का संचालन करने वाले बाबा तरसेम सिंह (Baba Tarsem Singh) की...
-
1000 अंकों की तेजी से सेंसेक्स 74 हजार के पार
नई दिल्ली। गुरुवार को सेंसेक्स (Sensex) 1000 अंक से अधिक उछल कर 74 हजार अंक को पार कर गया। सेंसेक्स...
-
मोहन यादव ने छिंदवाड़ा के लोगों का किया अपमान: कमलनाथ
भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) ने मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव (Mohan Yadav) पर छिंदवाड़ा के लोगों...
-
आर्थिक विकास के पथ के अनुरूप है भारत की व्यापार नीति: पीयूष गोयल
नई दिल्ली। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने गुरुवार को कहा कि भारत की व्यापार नीति उसके...