नई दिल्ली। भारत में कोरोना संक्रमण ( Coronavirus in India ) के बेकाबू होने के चलते दुनिया को भी सकते में डाल दिया है। ऐसे में न्यूजीलैंड ने बड़ा फैसला लेते हुए भारत से आने वाले यात्रियों की एंट्री पर रोक लगा दी है। गुरुवार को न्यूजीलैंड की पीएम जेसिंडा अर्डर्न ( New Zealand PM Jacinda Ardern ) ने इस अस्थायी रोक का ऐलान किया है। जेसिंडा अर्डर्न ने कहा कि 11 अप्रेल से भारत से आने वाले लोगों की एंट्री पर पाबंदी रहेगी।
यह भी पढ़ें:- इमरान खान के रेप वाले बयान पर उनकी पूर्व पत्नियों ने ही घेरा, एक ने कहा-अपने प्राइवेट पार्ट को…
भारत में कोरोना केसों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के चलते न्यूजीलैंड की पीएम जेसिंडा अर्डर्न ने ये फैसला लिया है। न्यूजीलैंड ने भारतीय यात्रियों की अपने देश में एंट्री पर रोक लगा दी है। यह प्रतिबंध 11 अप्र्रेल शाम 4 बजे से प्रभावी हो जाएगा और आगामी 28 अप्रेल तक प्रभावी रहेगा। न्यूजीलैंड ने भारत से आने वाले यात्रियों पर तो रोक लगाई ही है, साथ ही अपने नागरिकों के भी भारत जाने पर फिलहाल पाबंदी लगा दी है। आपको बता दें कि इससे पहले भी न्यूजीलैंड कई अन्य देशों के यात्रियों की एंट्री पर रोक लगा चुका है।
यह भी पढ़ें:- ममता बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 48 घंटे के भीतर दीदी को देना होगा जवाब
अमरीका और ब्राजील को भी पीछे छोड़ा
आपको बता दें कि भारत में लगातार कोरोना वायरस का खतरा बढ़ रहा है। कई राज्यों ने इससे निपटने के लिए नाइट कर्फ्यू, वीकेंड लॉकडाउन लगा दी है। देश में रविवार से कोरोना के रोजाना केस 1 लाख से ज्यादा आ रहे हैं। बुधवार को देश में 1.26 लाख से ज्यादा नए केस दर्ज किए गए हैं। रोजाना के मामलों में भारत ने अमरीका और ब्राजील को भी पीछे छोड़ दिया है।
यह भी पढ़ें:- PM Modi ने लगवाई कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज, साथ में दिया ऐसा संदेश