ताजा पोस्ट

‘क्वांटम मेकैनिक्स’ के लिए तीन वैज्ञानिक को नोबेल पुरस्कार

ByNI Desk,
Share
‘क्वांटम मेकैनिक्स’ के लिए तीन वैज्ञानिक को नोबेल पुरस्कार
स्टॉकहोम। भौतिकी का इस वर्ष का नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize) क्वांटम (Quantum) सूचना विज्ञान पर कार्य करने के लिए एलै एस्पै (Elai Espay), जॉन एफ क्लाउसर (John F. Klauser) और एंतन साइलिंगर Anton Cylinger को दिया गया है। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज (Royal Swedish Academy of Sciences) के महासचिव हैंस एल्लेग्रेन (Hans Allegren) ने स्टॉकहोम के कैरोलिस्का इंस्टीट्यूट में मंगलवार को विजेता की घोषणा की। चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार सोमवार को स्वीडिश वैज्ञानिक स्वैंते पैबो को देने की घोषणा की गई थी। उन्हें मानव के क्रमिक विकास पर शोध के लिए यह पुरस्कार दिया गया। रसायन विज्ञान के नोबेल पुरस्कार की घोषणा बुधवार को की जाएगी। साहित्य का नोबेल पुरस्कार बृहस्पतिवार को दिया जाएगा। नोबेल शांति पुरस्कार,2022 की घोषणा शुक्रवार को और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार की घोषणा 10 अक्टूबर को की जाएगी।
Published

और पढ़ें