Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

पूर्वाेत्तर के तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान, आचार संहिता लागू

नई दिल्ली | NE Assembly Election 2023: देश के पूर्वाेत्तर के तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। चुनाव आयोग ने बुधवार यानि आज मेघालय, त्रिपुरा और नागालैंड के विधानसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान करते हुए पूरा कार्यक्रम घोषित कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉफ्रेंस में तीनों राज्यों के चुनावी कार्यक्रम की घोषणा की। बता दें कि, बीते दिनों चुनाव आयोग की टीम ने इन तीन राज्यों का दौरा किया था।

पूर्वाेत्तर में चुनावों की तारीख का ऐलान होते ही राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही इन राज्यों में आचार संहिता लागू हो गई है। ये भी बता दें कि तीनों राज्यों के विधानसभाओं का कार्यकाल इसी साल मार्च में खत्म हो रहा है।

ये भी पढ़ें:- फिलीपींस में 7.3 तीव्रता से महसूस हुए भूकंप के झटके

ऐसा रहेगा विधानसभा चुनाव कार्यक्रम

– त्रिपुरा में 16 फरवरी को वोटिंग होगी।
– नागालैंड और मेघालय में एक साथ 27 फरवरी को मतदान होगा।
– 2 मार्च को तीनों राज्यों के चुनावी परिणामों का ऐलान किया जाएगा।

– त्रिपुरा चुनाव के लिए अधिसूचना की तारीख – 21 जनवरी
– नामांकन की अंतिम तारीख – 30-31 जनवरी
– मेघालय और नागालैंड के लिए अधिसूचना की तारीख
– नामांकन की अंतिम तारीख – 7 फरवरी

ये भी पढ़ें:- राजस्थान में बार-क्लब पर समय की पाबंदी

NE Assembly Election 2023:  गौरतलब है कि, त्रिपुरा में अभी भाजपा की सरकार है। जबकि मेघालय और नगालैंड में भाजपा सत्ताधारी गठबंधन का हिस्सा है। आपको बता दें कि इस साल कुल 9 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिनमें नागालैंड, मेघालय और त्रिपुरा के अलावा कर्नाटक, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, मिजोरम, राजस्थान और तेलंगाना शामिल है। इसके अलावा, केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में भी इसी साल विधानसभा चुनाव होने के आसार है।

ये भी पढ़ें:- सीबीआई को एमसीडी के खिलाफ आगे न बढ़ने का निर्देश

Exit mobile version