ताजा पोस्ट

पाकिस्तान में कोरोना मामलों की संख्या 50000 के पार

ByNI Desk,
Share
पाकिस्तान में कोरोना मामलों की संख्या 50000 के पार
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 50,694 हो गई है, जबकि अब तक 1,067 लोग इस बीमारी से जान गंवा चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज अपने नवीनतम अपडेट में यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 2,603 नए मामले सामने आए हैं और 50 मौतें हुई हैं। कुल मिलाकर, 34,426 मरीजों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है, जबकि 15,201 पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं, जो कुल कन्फर्म मामलों का 30 प्रतिशत है। सिंध प्रांत 19,924 मामलों के साथ सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र है, इसके बाद पंजाब प्रांत में 18,455 मामले हैं। खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में 365 मौतों के साथ 7,155 मामले सामने आए हैं। दक्षिण-पश्चिम बलूचिस्तान प्रांत में कम से कम 3,074 मामले सामने आए हैं, जबकि राजधानी इस्लामाबाद में 1,326 और उत्तरी गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र में 602 मामले हैं। मंत्रालय ने कहा कि सिंध में 336 मौतें हुई हैं, वहीं पंजाब में 310 लोगों ने जान गंवाई है। पाकिस्तान में अब तक आधिकारिक तौर पर 445,987 लोगों की जांच हुई है। पाकिस्तानी सरकार ने 9 मई से लॉकडाउन में ढील देना शुरू कर दिया जिसका उद्देश्य देश में मजदूर वर्ग और गरीबों पर लॉकडाउन के प्रभाव को कम करना था। पाकिस्तान में घरेलू उड़ान संचालन और ट्रेन सेवाओं को भी आंशिक रूप से बहाल किया गया है।
Published

और पढ़ें