मस्कट। ओमान ने कोविड-19 वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत की है। अभियान की शुरुआत सभी उड़ानों की नियोजित बहाली और सीमाओं को फिर से खोलने से दो दिन पहले की गई है। यह जानकारी सरकारी मीडिया ने दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने राज्य मीडिया के हवाले से बताया कि स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, "अभियान का लक्ष्य, पहले चरण में महामारी के लिए सबसे संवेदनशील समूह का वैक्सीनेशन करना है, जिनमें फ्रंटलाइन कार्यकर्ता, बूढ़े और बुजुर्ग लोग शामिल हैं।
खाड़ी क्षेत्र में कोविड-19 से होने वाली मौत की दूसरी सबसे बड़ी संख्या ओमान में दर्ज की गई है। यह छह गल्फ कोऑपरेशन काउंसिल (जीसीसी) के सदस्य राज्यों में से एक है, जो फाइजर-बायोएनटेक वैक्सीन का उपयोग करके कोविड-19 वैक्सीनेशन शुरू किया है।
स्वास्थ्य मंत्री अहमद अल-सैदी ने रविवार को अभियान शुरू होने के तुरंत बाद वैक्सीन लिया।
ओमान में अब तक 128,472 कोरोनावायरस मामले और 1,495 मौतें दर्ज की गई हैं।
देश ने ब्रिटेन में नोवल कोरोनावायरस के एक वेरिएंट की खोज के मद्देनजर पिछले सप्ताह अपनी भूमि और समुद्री सीमाओं के माध्यम से प्रवेश और निकास पर प्रतिबंध लगा दिया था।
ओमान ने कोविड-19 टीकाकरण अभियान शुरू किया
और पढ़ें
-
बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या
रुद्रपुर। उत्तराखंड में नानकमत्ता साहिब में कार सेवा डेरा का संचालन करने वाले बाबा तरसेम सिंह (Baba Tarsem Singh) की...
-
1000 अंकों की तेजी से सेंसेक्स 74 हजार के पार
नई दिल्ली। गुरुवार को सेंसेक्स (Sensex) 1000 अंक से अधिक उछल कर 74 हजार अंक को पार कर गया। सेंसेक्स...
-
मोहन यादव ने छिंदवाड़ा के लोगों का किया अपमान: कमलनाथ
भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) ने मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव (Mohan Yadav) पर छिंदवाड़ा के लोगों...
-
आर्थिक विकास के पथ के अनुरूप है भारत की व्यापार नीति: पीयूष गोयल
नई दिल्ली। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने गुरुवार को कहा कि भारत की व्यापार नीति उसके...