ताजा पोस्ट

23 देशों में फैला ओमिक्रॉन

ByNI Desk,
Share
23 देशों में फैला ओमिक्रॉन
नई दिल्ली। कोरोना वायरस का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन डेल्टा के मुकाबले ज्यादा तेजी से दुनिया भर में फैल रहा है। अब तक 23 देशों में इस वैरिएंट के केसेज मिल चुके हैं। तेजी से फैलते इस वैरिएंट के खतरे को देखते हुए तीन देशों ने अपने देश की सीमाएं पूरी तरह से बंद कर दी हैं, जबकि कम से कम 30 देशों ने अपनी सीमा पर और विदेशी उड़ानों पर सख्त प्रतिबंध लागू कर दिए हैं। अनेक देशों ने दक्षिण अफ्रीका सहित कई अफ्रीका देशों से उड़ानें बंद कर दी हैं। भारत में भी दूसरे देशों से आने वाली उड़ानों के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। Read also ममता के निशाने पर राहुल बुधवार को रात नौ बजे तक ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, बोत्सवाना, कनाडा, चेक गणराज्य, डेनमार्क, जर्मनी, हांगकांग, इजराइल, इटली, जापान, नीदरलैंड, नाइजीरिया, पुर्तगाल, रीयूनियन, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, स्पेन, स्वीडन, स्विट्जरलैंड, ब्रिटेन और दक्षिण कोरिया में ओमिक्रॉन के केसेज मिलने की पुष्टि हो चुकी थी। बुधवार को दक्षिण कोरिया में पांच लोगों में इस वैरिएंट के संक्रमण की पुष्टि हुई है। इस वैरिएंट के खतरे को देखते हुए दुनिया भर के देशों ने अपनी सीमाएं बंद करनी शुरू कर दी है। चीन ने अपनी सीमा पर सख्त प्रतिबंध लगाए हैं, चीन में केवल उसके नागरिकों और परमिट होल्डर को ही देश में आने की अनुमति है। Read also जीएसटी संग्रह 1.31 लाख करोड़ से ज्यादा चीन के अलावा हांगकांग ने दक्षिण अफ्रीका, बोत्सवाना, इस्वातिनी, लेसोथो, मलावी, मोजाम्बिक, नामीबिया और जिम्बाब्वे से आने वाले लोगों पर प्रतिबंध लगाया था और अब उसने अंगोला, इथियोपिया, नाइजीरिया और जाम्बिया को भी प्रतिबंध वाले देशों में शामिल कर लिया है। इसके साथ ही वैसे लोग जो देश के नागरिक नहीं हैं और पिछले 21 दिनों में ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, कनाडा, चेक गणराज्य, डेनमार्क, जर्मनी, इजराइल और इटली गए थे, उन्हें भी इस सूची में शामिल किया गया है। बुधवार को इस सूची में जापान, पुर्तगाल और स्वीडन को शामिल किया गया है। इजराइल ने अगले 14 दिनों के लिए विदेश से आने वाले लोगों पर देश में आने पर पाबंदी लगा दी है। इजराइल के नागरिक जो देश के बाहर हैं, उनके लौटने पर उन्हें 14 दिनों तक क्वारैंटाइन में रहना होगा। यह नियम पूरी तरह से वैक्सीनेटेड लोगों पर भी लागू होगा। जापान ने एक महीने के लिए अपनी सीमाओं को विदेश से आने वाले लोगों के लिए बंद कर दिया है। इसमें विदेशी छात्र और कारोबारी भी शामिल हैं। मोरक्को ने दूसरे देशों से आने वाली सभी उड़ानों को दो सप्ताह के लिए सस्पेंड कर दिया है। दक्षिण अफ्रीका में सबसे ज्यादा 77 मामले इस वैरिएंट के मिले हैं। उसके बाद सबसे ज्यादा 22 मामले ब्रिटेन में मिले हैं।
Tags :
Published

और पढ़ें