मुंबई | Ghatkopar Fire: लगता है महाराष्ट्र में आग लगने की घटनाएं सबसे ज्यादा होती है। एक बार फिर से मुंबई के घाटकोपर इलाके में शनिवार को भीषण आग लग गई। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 2 घायल हैं। आग की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आपको बता दें कि, मुंबई में 61 मंजिला इमारत में आग लगने के दो दिन बाद ही आग लगने की यह घटना सामने आई है।
ये भी पढ़ें:- दादूदयाल की वाणी आज भी प्रासंगिक
जानकारी के मुताबिक, विश्वास नाम की इमारत के जूनो पिज़ा होटल के मीटर रूम से यह आग लग गई। आग मीटर रूम में लगी बताई जा रही है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। फिलहाल मौके पर कूलिंग का काम जारी है। इस आग की घटना में एक व्यक्ति की मौत होना बताया जा रहा है। इसके अलावा घायल हुए दो लोगों का इलाज राजावाड़ी अस्पताल में कराया जा रहा है।
पारेख अस्पताल में भर्ती 22 मरीजों को पास के विश्वास भवन में स्थित एक पिज्जा रेस्तरां में आग लगने के कारण सांस लेने में कठिनाई की शिकायत के बाद दूसरे अस्पताल में स्थानांतरित किया जा रहा है: मुंबई अग्निशमन सेवा
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 17, 2022
ये भी पढ़ें:- कानून व्यवस्था कायम रखने में पंजाब सरकार विफल: कालिया
अस्पताल में घुसा आग का धुंआ, मरीजों को हटाया
Ghatkopar Fire: बताया जा रहा है कि, जिस बिल्डिंग में आग लगी उसी के पास एक अस्पताल भी है। ऐसे में बिल्डिंग से निकलने वाला आग का धुंधा अस्पताल के वार्डों में जा घुसा जिससे मरीजों को सांस लेने में परेशानी हो गई। ऐसे मरीजों और उनके परिजनों में भी हड़कंप मच गया। इसके चलते मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया। अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
ये भी पढ़ें:- बिहार में दिनदहाड़े मुखिया प्रत्याशी के सिर में दागी गोली और नो-दो-ग्यारह हो गए बदमाश