श्रीनगर। कश्मीर घाटी को देश के अन्य हिस्से से जोड़ने वाले श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक तरफा यातायात जारी रहेगा। पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक तरफा यातायात जारी है।
राजमार्ग पर इस समय यातायात सामान्य है और पहले यहां कईं बार यहां घंटों तक वाहनाें का जाम लगा रहता था। यातायात पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि जम्मू से श्रीनगर की ओर आज वाहनों को आने दिया जाएगा और दूसरी ओर से वाहनों को आने की अनुमति नहीं दी गयी है।
उन्होंने कहा कि हल्के वाहनों को सुबह जाने की अनुमति दी गयी है जबकि भारी वाहनों को दोपहर बाद चलने की अनुमति दी गयी है। उन्होंने कहा अगले आदेश तक राजमार्ग पर एक तरफा वाहनों को चलने दिया जाएगा। केन्द्र शासित प्रदेश लद्दाख को कश्मीर के साथ जोड़ने वाला
श्रीनगर-लेह 434 किलोमीटर लंबा राजमार्ग पिछले दो महीनों से बंद पड़ा है। जोजिला दर्रे सहित राजमार्ग पर छह से 12 फुट बर्फ जमी हुई है।
इसी तरह दक्षिण कश्मीर में शोपियां को राजौरी और पुंछ और अनंतनाग-किश्तवाड़ मार्ग से जोड़ने वाली ऐतिहासिक 86 किलोमीटर लंबी मुग़ल रोड पिछले दो महीनों से बर्फ जमा होने के कारण बंद हैं। इसके मार्च-अप्रैल में खुलने का अनुमान है।
श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर एक तरफा यातायात जारी
और पढ़ें
-
केजरीवाल पर नेता चुनने का दबाव
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली का राज चलाने के लिए नया...
-
अखिलेश व आजम का विवाद कितना सही
समाजवादी पार्टी में नए और पुराने नेताओं की बहस लगभग समाप्त हो गई है। पुराने नेताओं में अब सिर्फ आजम...
-
महुआ मोइत्रा क्या चुनाव के बीच गिरफ्तार होंगी?
पूर्व सांसद और पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर सीट से तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार महुआ मोइत्रा की मुश्किलें बढ़ रही हैं।...
-
ममता कांग्रेस के खिलाफ और केजरीवाल के साथ
इस बात की चर्चा बहुत दिन से होती है कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के अंदर एक उप समूह है, जो...