जम्मू। पाकिस्तानी सैनिकों ने आज संघर्ष विराम का उल्लंघन कर जम्मू-कश्मीर में कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास अग्रिम चौकियों और गांवों को निशाना बनाया।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने पाकिस्तानी रेंजर को मुंहतोड़ जवाब दिया। दोनों पक्षों के बीच तीन घंटे तक गोलीबारी जारी रही।
उन्होंने बताया कि गोलीबारी के कारण जान-माल के नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी रेंजर्स ने दर्जनों मोर्टार दागे जिनका बीएसएफ ने माकूल जवाब दिया। गौरतलब है कि यह घटना पुंछ जिले के शाहपुर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी गोलीबारी में एक ग्रामीण की मौत और चार अन्य के घायल होेने के एक दिन बाद हुई है।
पाक ने कठुआ में किया संघर्ष विराम उल्लंघन
और पढ़ें
-
‘दंगल’ गर्ल फातिमा सना शेख ने बॉलीवुड में पूरे किए 8 साल
मुंबई। 2016 में आमिर खान (Aamir Khan) स्टारर 'दंगल' से डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh)...
-
कमिंस ने घरेलू फैंस का जताया आभार
हैदराबाद। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ मेजबान टीम...
-
अभी संन्यास के बारे में नहीं सोचा: मेसी
वाशिंगटन। लियोनल मेसी (Lionel Messi )ने अभी तक संन्यास के बारे में नहीं सोचा है। साथ ही उन्होंने ये भी...
-
ईडी हिरासत के बाद केजरीवाल आज राउज एवेन्यू कोर्ट में होंगे पेश
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को कथित शराब नीति घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले (Money...