ताजा पोस्ट

पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम उल्लंघन

ByNI Desk,
Share
पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम उल्लंघन
जम्मू। पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार को एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास गोलीबारी की। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तान ने पुंछ जिले के मनकोट और मेंधर सेक्टर में संघर्ष विराम उल्लंघन किया। उन्होंने बताया कि तड़के करीब साढ़े तीन बजे छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार से गोले दागे। प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय सेना ने गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। दोनों ओर से लगभग डेढ़ घंटे तक गोलीबारी हुई जो सुबह पांच बजे समाप्त हुई।
Published

और पढ़ें