ताजा पोस्ट

पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

ByNI Desk,
Share
पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन
जम्मू। पाकिस्तान ने आज जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी कर संघर्ष विराम का फिर उल्लंघन किया। रक्षा प्रवक्ता ने यहां बताया कि पाकिस्तानी सेना ने सुबह करीब 0730 बजे राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर बिना किसी उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी और मोर्टार से गोलाबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। भारतीय सेना इसका मुंहतोड़ जवाब दिया है। पाकिस्तानी सेना ने कल भी पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था। इस बीच सीमा पार से गोलीबारी के कारण नियंत्रण रेखा के पास के कई मकानों के क्षतिग्रस्त होने की रिपोर्टें सामने आई हैं।
Published

और पढ़ें