ताजा पोस्ट

पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर किया संघर्ष विराम उल्लंघन

ByNI Desk,
Share
पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर किया संघर्ष विराम उल्लंघन
जम्मू। पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन कर जम्मू-कश्मीर में पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास फिर गोलीबारी की है। रक्षा प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि बुधवार रात करीब नौ बजे पाकिस्तानी सेना ने कृष्णा घाटी सेक्टर में बिना किसी उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी और मोर्टार से गोले दागने शुरू कर दिये। उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से लगभग ढाई घंटे तक गोलीबारी होती रही। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
Published

और पढ़ें