ताजा पोस्ट

सीमा पार गोलीबारी के बाद अब Pakistan ने समुद्र में भारतीय नाव को बनाया निशाना, फायरिंग में 1 की मौत, 6 का अपहरण

Byदिनेश सैनी,
Share
सीमा पार गोलीबारी के बाद अब Pakistan ने समुद्र में भारतीय नाव को बनाया निशाना, फायरिंग में 1 की मौत, 6 का अपहरण
गांधीनगर | Pakistani Marine Fire Indian Boat: पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। बार्डर पार से आतंकवाद को बढ़ावा देने के साथ फायरिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाला पाकिस्तान अब तटीय इलाकों में भी भारत के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। पाकिस्तानी नौसेना द्वारा आज एक भारतीय नाव पर फायरिंग करने की घटना में एक मछुआरे की मौत हो गई है। पाक मरीन से 6 मछुआरों का अपहरण भी कर लिया है। यह घटना Gujarat के द्वारका में हुई बताई जा रही है। द्वारका के नजदीक ओखा के पास भारतीय मछुआरे भारतीय समुद्री एरिया में मछली पकड़ने गए हुए थे। तभी पाकिस्तानी मरीन (Pakistan Marine) वहां से निकली और उन्होंने भारतीय बोट ‘जलपरी’ पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षा एजेंसियां जुटी जांच में Pakistani Marine Fire Indian Boat: बताया जा रहा है कि गोलीबारी के अलावा पाकिस्तानी मरीन ने 6 मछुआरों का अपरहण भी कर लिया है। इस घटना की सूचना के बाद इस मामले की तफ्तीश नेवी और कोस्ट के अलावा सुरक्षा एजेंसियों कर रही है। साथ ही पता लगाया जा रहा है कि, अपहरण किए गए मछुआरों को कहां ले जाया गया है। ये भी पढ़ें:- New Zealand ने India को दिया जोरदार झटका! Afghanistan को 8 विकेट से हराकर Semifinal में किया प्रवेश, कोहली सेना बाहर इस घटना के संबंध में मछुआरों ने बताया कि, पाकिस्तानी मरीन की तरफ से अंधाधुंध गोलीबारी की गई। जिसमें एक मछुआरे की मौत भी हो गई और एक घायल हो गया है। एक टीवी रिपोर्ट की माने तो घायल को द्वारका स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये भी पढ़ें:- क्या जसप्रीत बुमराह बनेंगे टीम इंडिया के नए कप्तान पहले भी पाकिस्तान कर चुका है ऐसी नापाक हरकतें समुद्र में पाकिस्तान द्वारा की गई ये कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी पाकिस्तान की ओर से कई बार ऐसी घंटनाओं को अंजाम दिया जा चुका है। पिछले साल भी अप्रेल में गुजरात के समुद्री इलाके में समुद्री सीमा के पास पाकिस्तानी मरीन ने 2 बोटों पर फायरिंग की थी। इसके बाद भारत ने इस मामले को पाकिस्तान के सामने उठाया था और दो नावों को बातचीत करके वापस लाया गया था। ये भी पढ़ें:- आर्थिकी ने कोरोना को दी मात!
Published

और पढ़ें