ताजा पोस्ट

देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल-डीजल वाहनों की एंट्री पर रोक, सरकारी कर्मचारियों के लिए चलाई जाएंगी बसें

ByNI Desk,
Share
देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल-डीजल वाहनों की एंट्री पर रोक, सरकारी कर्मचारियों के लिए चलाई जाएंगी बसें
नई दिल्ली | Petrol-Diesel Vehicle Entry Banned: भारत की राजधानी दिल्ली में पाॅल्यूशन (Pollution) ने लोगों का जीना मुश्किल कर रखा है। आसमान में धुंध और पाॅल्यूशन के बादलों ने दिल्ली की फिजा को बिगाड़ कर रख दिया है। ऐसे में दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने घोषणा की है कि अब 27 नवंबर से दिल्ली में इलेक्ट्रिक और सीएनजी वाहनों को ही एंट्री मिलेगी, जो कि आवश्यक सेवाओं में लगे हुए हैं। इसके अलावा पेट्रोल और डीजल वाहनों (Petrol-Diesel Vehicle) की एंट्री पर 3 दिसंबर तक पाबंदी लगा दी गई है। जिसके बाद ऐसे वाहनों का दिल्ली में प्रवेश निषेध है। कर्मचारियों के लिए चलाई जाएंगी बसें दिल्ली में गिरते हवा के स्तर को ठीक करने के लिए दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने पेट्रोल-डीजल वाहन बैन करने के आलावा कहा कि जिन जगहों से दिल्ली सरकार के अधिकतम कर्मचारी कार्यालय आते हैं उनके लिए वहां से बस चलाई जाएंगी। मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि, सरकार कर्मचारियों के लिए दिल्ली सचिवालय से आईटीओ और इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशनों के लिए शटल बस सेवा शुरू करेगी। ये भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़: पीएम आवास योजना के तहत नहीं बन पाएंगे गरीबों के घर, लक्ष्य लिया वापस 29 नवंबर से फिर स्कूल खोलने का निर्णय Petrol-Diesel Vehicle Entry Banned: वहीं दूसरी ओर, दिल्ली में प्रदूषण में सुधार को देखते हुए सरकार ने अब 29 नवंबर से फिर से स्कूल खोलने का निर्णय लिया है। आपको बता दें कि, इससे पहले दिल्ली में प्रदूषण के बढ़ते स्तर को रोकने के लिए 13 नवंबर से दिल्ली सरकार ने सभी शैक्षणिक संस्थानों को भी बंद का आदेश जारी किया था। सरकारी कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए कहा गया था। यहीं नहीं, सरकार ने निर्माण और विध्वंस कार्यों पर भी रोक लगा दी थी। दिल्ली में नए वाहनों की एंट्री बंद कर दी गयी थी। सरकार के इन प्रयासों से राजधानी की हवा की गुणवत्ता में थोड़ा सुधार देखने को मिला है। ये भी पढ़ें:- यूपी चुनाव से पहले योगी सरकार को दोहरी सफलता, Congress छोड़ अदिति सिंह और BSP छोड़ वंदना सिंह हुई BJP में शामिल
Published

और पढ़ें