ताजा पोस्ट

सरकार का संसद में बड़ा ऐलान, 1 जनवरी 2022 से बैन हो जाएंगे प्लास्टिक के ये सामान..

Share
सरकार का संसद में बड़ा ऐलान, 1 जनवरी 2022 से बैन हो जाएंगे प्लास्टिक के ये सामान..
प्लास्टिक और उससे बने सभी सामान हमारे लिए और पर्यावरण के लिए बेहद खतरनाक है। प्लास्टिक के सभी सामान से हमें नुकसान पहुंचता है। सरकार ने बहुत पहले ही इसे उपयोग में ना लेने के निर्देश दिए थे। लेकिन हम फिर भी नहीं माने। सरकार ने आज यानि शुक्रवार को संसद में इस बात की जानकारी दी थी। कैंडी और आइसक्रीम में लगे स्टिक सहित सिंगल यूज वाले प्लास्टिक के कई सामान 1 जनवरी 2022 से बैन कर दिए जाएंगे। ( Plastic ban from January 2022 ) इसके अलावा प्लास्टिक के कप, ग्लास और पत्ते सहित कई ऐसे सामान अगले साल जुलाई से प्रतिबंधित कर दिए जाएंगे। जिनका इस्तेमाल बड़े पैमाने पर होता है। Plastic ban from  January 2022 also read: सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुरु की मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, जानें इस योजना के बारे में मुख्य बातें..

1 जनवरी 2022 से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा

सिंगल यूज प्लास्टिक को चरणबद्ध तरीके से बैन किए जाने से संबंधित एक सवाल के जवाब में पर्यावरण राज्य मंत्री अश्वनी चौबे ने कहा कि इस साल जारी किए गए ड्राफ्ट नोटिफिकेशन के अनुसार कुछ चिह्नित सिंगल यूज प्लास्टिक आइटम के उत्पादन, आयात, भंडार, वितरण, बिक्री और इस्तेमाल को 1 जनवरी 2022 से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। ( Plastic ban from January 2022 ) बाजार में किसी भी प्रकार का कोई प्लास्टिक का सामान नहीं मिलेगा। मार्केट में ऐसे किसी भी सामान का आदान-प्रदान नहीं होगा जो प्लास्टिक से बना हो। Plastic ban from  January 2022

ये प्लास्टिक के सामान होंगे बैन ( Plastic ban from January 2022 )

प्लास्टिक के कान साफ करने वाले, बैलून के लिए प्लास्टिक स्टिक, झंटे के प्लास्टिक स्टिक, चॉकलेट्स और आइसक्रीम में लगे प्लास्टिक स्टिक, सजावटी थर्मोकोल को 1 जनवरी से बैन कर दिया जाएगा। ( Plastic ban from January 2022 ) सिंगल यूज वाले प्लास्टिक आइटम जैसे प्लेट, कप, ग्लास, चम्मच, चाकू, स्ट्रे, कंटेनर, ढक्कन, ट्रे, प्लास्टिक/पीवीसी बैनर (100 माइक्रोन से कम के) को अगले साल जुलाई तक प्रतिबंधित किए जाने की उम्मीद है।
Published

और पढ़ें