ताजा पोस्ट

पीएम मोदी ने किया ‘प्रधानमंत्री संग्रहालय’ का उद्घाटन, खरीदा पहला टिकट, जानें इसकी खास बातें

ByNI Desk,
Share
पीएम मोदी ने किया ‘प्रधानमंत्री संग्रहालय’ का उद्घाटन, खरीदा पहला टिकट, जानें इसकी खास बातें
नई दिल्ली | Prime Ministers Museum : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज देश के लोगों को एक ऐसा संग्रहालय समर्पित किया है जिसमें देश के अब तक के सभी प्रधानमंत्रियों के जीवन दर्शन की जानकारी है। दिल्ली के नहरू स्मारक म्यूजियम में तैयार किए गए इस संग्रहालय का पीएम मोदी ने गुरूवार को उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने खरीदा संग्रहालय का पहला टिकट दिल्ली के नहरू स्मारक म्यूजियम में तैयार किए गए इस संग्रहालय का पीएम मोदी सिर्फ उद्घाटन ही नहीं, किया अपितु उन्होंने इस संग्रहालय का पहला टिकट भी खरीदा और अंदर प्रवेश किया। इस संग्रहालय में भारत के संविधान को भी संजाया गया है। ये संग्रहालय आजादी के बाद भारत की कहानी को अपने प्रधानमंत्रियों के जीवन और योगदान के जरिये लोगों को बताएगा। ये भी पढ़ें:- Ambedkar Jayanti 2022: भारत के संविधान निर्माता को पूरा देश कर रहा नमन, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि प्रधानमंत्री संग्रहालय के नाम से जाना जाएगा इस नए संग्रहालय में देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू से लेकर तत्कालीन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक सभी प्रधानमंत्रियों के जीवन दर्शन को विस्तार से संग्रहित किया गया है। अब ये संग्रहालय प्रधानमंत्री संग्रहालय के नाम से जाना जाएगा। इससे पहले इस म्यूजियम को तीन मूर्ति भवन और नेहरू मेमोरियल म्यूजियम के नाम से जाना जाता था। नई-नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल, लागत करीब 271 करोड़ प्रधानमंत्री संग्रहालय को 2018 में मंजूरी मिली थी और चार साल के अंदर इसे तैयार किया गया है। ये संग्रहालय नेहरू म्यूजियम में करीब 10 हजार वर्ग मीटर की जमीन पर बना है। संग्रहाय के भवन का डिजाइन उभरते भारत की कहानी से प्रेरित है। संग्रहालय में सूचनाएं देने के लिए नई-नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इस संग्रहालय की लागत करीब 271 करोड़ रुपये आई है। ये भी पढ़ें:- राजस्थान बोर्ड की पांचवीं और आठवीं की परीक्षाओं का समय बदला, जानें नया टाइम टेबल संग्रहालय में ये सब होगा खास - Prime Ministers Museum  - संग्रहालय में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 1964 में खरीदी गई फिएट कार भी देखने को मिलेगी। - संग्रहालय में पूर्व प्रधानमंत्रियों की पुरानी फोटोज, वीडियो क्लिप, समाचार पत्र, इंटरव्यू, भाषण, मूल लेख जैसी कई चीजें लोगों को आकृर्षित करेंगी। - संग्रहालय में महत्वपूर्ण पत्राचार, कुछ व्यक्तिगत वस्तुएं, उपहार, सम्मान, पदक, स्मारक टिकट, सिक्के आदि भी देखने को मिलेंगे। - संग्रहालय में 43 दीर्घाएं हैं, जहां आजादी के बाद के भारत की राजनीतिक कहानी, सभी भारतीय प्रधानमंत्रियों के जीवन और देश के विकास में उनके योगदान को दर्शाया गया है। ये भी पढ़ें:- आंध्र प्रदेश में दर्दनाक हादसा, केमिकल फैक्ट्री में बॉयलर फटने से 6 की मौत, कई गंभीर घायल
Published

और पढ़ें