
नई दिल्ली | Subhas Chandra Bose Statue: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज इंडिया गेट पर एक और बड़ा और नया बदलाव होने जा रहा है। अब दिल्ली आने वाले पर्यटक इंडिया गेट के पास खाली पड़ी छतरी पर देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सुभाष चंद्र बोस (Neta Ji Subhas Chandra Bose) की भव्य प्रतिमा को भी निहार सकेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज रविवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती (Subhas Chandra Bose Birth Anniversary) के अवसर पर इंडिया गेट पर उनकी होलोग्राम प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद यहां उनकी ग्रेनाइट की भव्य प्रतिमा लगाई जाएगी।
ये भी पढ़ें:- भारत में कोरोना का कोहराम! कई राज्यों में आज कर्फ्यू, 24 घंटे में 525 की मौत, 3.33 लाख नए केस दर्ज
यहां पहले लगी थी जॉर्ज पंचम की मूर्ति
बता दें कि, सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा उस छतरी पर लगेगी जहां पहले जॉर्ज पंचम की मूर्ति लगी थी। सन 1968 में जार्ज पंचम की प्रतिमा को यहां से हटा दिया गया था, तब से यह छतरी खाली पड़ी है।
ये भी पढ़ें:- गांधी की प्रिय धुन नहीं बजेगी बीटिंग रिट्रीट में
नेताजी सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार से प्रदान करेंगे पीएम मोदी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पीएम मोदी आपदा प्रबंधन में योगदान के लिए कई व्यक्तियों और संस्थानों को नेताजी सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार से सम्मानित भी करेंगे।
ये भी पढ़ें:- नेहरू और सुभाष के बीच पत्र-व्यवहार
25 फुट ऊंची होगी नेताजी की प्रतिमा
नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय के महानिदेशक अद्वैत गडनायक सुभाष चंद्र बोस की ये प्रतिमा बना रहे है। उन्होंने इसके बारे में जानकारी देते हुए बताया कि, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रस्तावित प्रतिमा 25 फुट ऊंची होगी और ग्रेनाइट पत्थर से बनाई जाएगी जो अत्यन्त आकर्षक होगी। हालांकि, जब तक नेताजी की ग्रेनाइट की प्रतिमा बनकर तैयार नहीं हो जाती, तब तक उस स्थान पर उनकी एक होलोग्राम प्रतिमा वहां लगाई जाएगी।